bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

Shukra Rashi Parivartan: अपनी राशि में आए शुक्र, सुख शांति को लग सकती है नजर, रहना होगा संभलकर

Shukra rashi parivartan hindi : सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र ने रविवार 19 मई को अपनी राशि वृषभ में प्रवेश किया है। इस शुक्र गोचर का कुछ मामलों में 3 राशियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइये जानते हैं किन राशियों के लोगों को संभलकर रहना चाहिए (Venus transition) ।

भोपालMay 19, 2024 / 03:09 pm

Pravin Pandey

शुक्र राशि परिवर्तन 2024 का प्रभाव

Shukra Rashi Parivartan: नव ग्रहों में शुक्र सुख समृद्धि के प्रदाता माने जाते हैं। शुक्र ग्रह ने 19 मई को सुबह 08:51 बजे वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। अब वृषभ राशि में शुक्र 12 जून को शाम 06:37 बजे तक रहेंगे। यहां जानते हैं कि शुक्र राशि परिवर्तन किन राशि वालों के जीवन में खलल डाल सकता है।

मेष राशि

शुक्र गोचर मेष राशि के लोगों के लिए अपने हित के अनुसार महत्वपूर्ण फैसले लेने में असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। शुक्र राशि परिवर्तन (shukra rashi parivartan) के प्रभाव के कारण मेष राशि वालों को इस समय आर्थिक रूप से घाटा भी हो सकता है। मेष राशि वालों के जीवनसाथी के साथ मतभेद भी बढ़ा सकता है।

वृषभ राशि

शुक्र गोचर वृषभ राशि में ही हो रहा है। इससे सबसे अधिक असर इसी राशि पर पड़ेगा। वृषभ राशि वालों को इस समय थोड़ा सतर्क रहना चाहिए और धन खर्च करने में एहतियात बरतनी चाहिए। क्योंकि इस समय आप पर्याप्त बचत कर पाने में असफल रह सकते हैं। जीवन साथी के साथ भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र की स्थिति विवाह में कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। निजी जीवन में अशांति पैदा कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar: इन 3 राशियों के घर-घर आएंगी खुशियां, तरक्की और धन, शुक्र चलेंगे ऐसी चाल

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर जीवन में कम संतुष्टि और मध्यम प्रगति का संकेत दे रहा है। आर्थिक रूप से इस गोचर के दौरान आपके खर्च बढ़ सकते हैं। साथ ही ऐसा संभव है कि आपको किसी तरह का लाभ न मिले। जीवन साथी के साथ असहमति हो सकती है। इससे विवाद हो सकता है।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Shukra Rashi Parivartan: अपनी राशि में आए शुक्र, सुख शांति को लग सकती है नजर, रहना होगा संभलकर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.