bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

Shukra-Rahu Yuti 2023: शुक्र करने वाले हैं गोचर, मेष राशि में बनेगी राहु से युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क

ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक 12 मार्च 2023 को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वे 8 बजकर 37 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधा देने वाला ग्रह माना गया है। फिलहाल राहु ग्रह भी मेष राशि में विराजे हुए हैं। ऐसे में मेष राशि में शुक्र और राहु की युति वैसे तो सभी राशियों को प्रभावित करेगी…

Feb 24, 2023 / 11:33 am

Sanjana Kumar

Shukra-Rahu Yuti 2023 : नए माह की शुरुआत होते ही कई ग्रह-नक्षण अपना स्थान भी बदलते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की यह चाल पृथ्वी और मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है। किसी को शुभ परिणाम देती है, तो किसी को अशुभ। लेकिन कुछ राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल लाइफ सेट कर देने वाली साबित होती है यानी सब कुछ शुभ-शुभ करने वाली साबित होती है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक 12 मार्च 2023 को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वे 8 बजकर 37 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधा देने वाला ग्रह माना गया है। फिलहाल राहु ग्रह भी मेष राशि में विराजे हुए हैं। ऐसे में मेष राशि में शुक्र और राहु की युति वैसे तो सभी राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको इस युति के दौरान और शुक्र के राशि परिवर्तन से लाभ ही लाभ मिलने वाला है।

 

 

ये भी पढ़ें: Budh-Shani Yuti 2023: 30 साल बाद बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, बुध की चाल और कुंभ राशि में शनि से युति तय कर रही है इन राशियों का भाग्य
ये भी पढ़ें: Hans Rajyog 2023: होली के बाद बन रहा है हंस राजयोग, इन राशियों पर होने वाली है पैसों की बारिश

तुला Shukra-Rahu Yuti 2023
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र का मेष में गोचर तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। ये अवधि इन लोगों के लिए लाभदायी साबित होगी। अविवाहितों के रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है, बात बन भी सकती है। वहीं विवाहित लोगों की लाइफ में खुशियोंं में बीतेगी। कोई यदि पार्टनरशिप में काम कर रहा है, तो लाभ के योग बनेंगे। इस अवधि में इनके बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। कुल मिलाकर इस दौरान लाइफ अच्छी रहेगी।

मिथुन Shukra-Rahu Yuti 2023
इस राशि के लिए शुक्र और राहु की युति अनुकूल रहने वाली है। बता दें कि शुक्र का गोचर इस राशि के 11 वें भाव में होने जा रहा है। यह समय आर्थिक स्थिति के हिसाब से बेहद अनुकूल रहने वाला है। खासतौर से जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए यह समय फायदे में रहने वाला होगा। इनके बिजनेस का विस्तार होगा और लाभ भी होगा। इन्हें बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। विदेशों में भी यदि ये लोग अपनी कंपनी खोलने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। इसके लिए योग भी बन रहे हैं। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। पहले से ही निवेश किया हुआ है, तो वह भी आपको लाभ देगा।

मीन Shukra-Rahu Yuti 2023
राहु और शुक्र की युति से इस राशि के लोगों को धन लाभ की संभावना है। इस अवधि में इन्हें अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। वहीं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सलाह यह है कि वाणी पर संयम रखें, तो हर जगह कामयाबी मिलेगी। सेहत के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल हैं सावधान रहें। घर से बाहर कुछ भी खाने-पीने से परहेज करें, तो बेहतर होगा।

 

ये भी पढ़ें: Astro Tips: कर्ज मुक्ति का ये उपाय साथ लाएगा सुख-समृद्धि
ये भी पढ़ें: holashtak 2023 Date : जल्द शुरू होने जा रहे हैं होलाष्टक, इन दिनों भूलकर भी न करें ये काम

इन्हें रहना होगा सावधान

मेष Shukra-Rahu Yuti 2023
शुक्र और राहु ग्रह की युति मेष राशि के लग्न भाव में ही होने वाली है। इस युति के कारण मेष राशि के लोगों के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आप इस दौरान किसी ऐसे व्यक्तिके करीब आ सकते हैं जो आपके लिए सही नहीं होगा। इसलिए किसी से भी दोस्ती करने से पहले उसके बारे में भली-भांति जान लें। रिश्तों में आपको धोखा मिल सकता है। इसके साथ ही आपके दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको बहुत प्रयास करने पड़ेंगे।

वृषभ Shukra-Rahu Yuti 2023
शुक्र और राहु ग्रह की युति के दौरान इस राशियों के लोगों को सतर्क रहना होगा। यह युति आपकी लव लाइफ को भी प्रभावित कर सकती है। बीते कल को भूलकर नए रिश्तों को लेकर आगे बढऩा होगा, नहीं तो आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का होगा। किसी को कुछ बोलने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। अपने व्यवहार पर कंट्रोल रखना होगा। इस बात का खास ख्याल रखें कि आपकी बात से किसी को दुख न पहुंचे।

कन्या Shukra-Rahu Yuti 2023
शुक्र और राहु ग्रह की युति इस राशि के लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकती है। यह युति आपकी मुश्किलों का कारण बन सकता है। आपकी वाणी की कठोरता से लोग प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए किसी को कुछ बोलने से पहले दस बार सोचें। इस समय दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। इसलिए वाहन चलाते समय ध्यान अवश्य रखें। आपको लाइफ पार्टनर को समय देना चाहिए, नहीं तो रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Shukra-Rahu Yuti 2023: शुक्र करने वाले हैं गोचर, मेष राशि में बनेगी राहु से युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.