bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

Shani Uday 2023: शनि हो रहे हैं उदय, इन राशियों के लिए लकी रहेगी होली 2023

Shani Uday 2023: ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक अस्त चल रहे शनि देव होली से ठीक एक दिन पहले यानी 6 मार्च को उदय होंगे। यानी कर्मफल दाता का उदय होलिका दहन से एक दिन पहले होगा। 7 मार्च को होलिका दहन है।

Feb 24, 2023 / 12:20 pm

Sanjana Kumar

Shani Uday 2023 in Aquarius शनि देव 31 जनवरी से कुंभ राशि में अस्त चल रहे थे। जल्द ही वे उदय होने जा रहे हैं। शनि के अस्त होने से जिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, वे लोग अब खुश हो जाएं, शनि के उदय होते ही आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी। ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक अस्त चल रहे शनि देव होली से ठीक एक दिन पहले यानी 6 मार्च को उदय होंगे। यानी कर्मफल दाता का उदय होलिका दहन से एक दिन पहले होगा। 7 मार्च को होलिका दहन है। शनि देव 6 मार्च की रात 11 बजकर 36 मिनट पर उदय होंगे। इस दौरान कुछ राशियों के लोग खुद को लकी महसूस करेंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन सी है वे लकी राशियां

 

यह भी पढ़ें

Shukra-Rahu Yuti 2023: शुक्र करने वाले हैं गोचर, मेष राशि में बनेगी राहु से युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क


ये भी पढ़ें: holashtak 2023 Date : जल्द शुरू होने जा रहे हैं होलाष्टक, इन दिनों भूलकर भी न करें ये काम

 

वृष Shani Uday 2023

शनिदेव के उदय होने से वृष राशि वालों को बड़ा फायदा होगा। शनि के उदय होते ही इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। अटके काम फिर से शुरू होंगे और पूरे होंगे। हर काम में तेजी आएगी। हर परेशानी दूर हो जाएगी। शत्रुओं की रणनीतियां विफल होंगी। इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।


मिथुन Shani Uday 2023
शनि देव के उदय होने से इस राशि वालों के लिए यह समय विशेष फलदायी साबित होगा। इस अवधि में धनलाभ के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार गहरा होगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बेहतर बना रहेगा। बिजनेस करते हैं तो मुनाफा होगा। शेयर मार्केट से भी लाभ के योग बन रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: holashtak 2023 Date : जल्द शुरू होने जा रहे हैं होलाष्टक, इन दिनों भूलकर भी न करें ये काम
ये भी पढ़ें: Holashtak 2023 Upay: होलाअष्टक पर जरूर ट्राय करें ये महा उपाय, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट, मिलेगा सुख, बढ़ेगी समृद्धि

सिंह Shani Uday 2023
शनि के उदय होने से सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ में रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताएंगे।

तुला Shani Uday 2023
तुला राशि के लोगों को न केवल भाग्य का साथ मिलेगा, बल्कि इनका भाग्य चमकेगा भी। शनि देव इन्हें नौकरी में लाभ दे सकते हैं। कार्यशैली में निखार आएगा। इनके कार्यों की प्रशंसा होगी। घर में खुशहाली दस्तक दे सकती है। उधार दिए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। घर में भी प्रेम भाव बना रहेगा।

कुंभ Shani Uday 2023
शनि इस राशि में ही विराजे हैं और अब इसी राशि में उदय भी हो रहे हैं, इसीलिए 6 मार्च के बाद इस राशि के लोगों का भाग्य बुलंदी पर होगा। लोगों से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम को अंजाम दे पाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। इस दौरान बच्चे आज्ञाकारी और अनुशासित बने रहेंगे।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Shani Uday 2023: शनि हो रहे हैं उदय, इन राशियों के लिए लकी रहेगी होली 2023

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.