scriptSaturn In Aquarius: पाक में हाहाकार, चुनौतियों के बीच भारत की उन्नति | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Saturn In Aquarius: पाक में हाहाकार, चुनौतियों के बीच भारत की उन्नति

शनि कुंभ राशि में (Shani In Aquarius) प्रवेश करने वाले हैं, इसका असर भारत समेत दुनिया भर में नजर आने लगा है (Saturn in Aquarius effect)। भारत में जी-20 समिट, बिजनेस समिट जैसे आयोजन हो रहे हैं तो पाकिस्तान से कोहराम की खबरें साया हो रही हैं। इस बीच राजनीति, आर्थिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी (Astrological Prediction Shani Gochar 2023) करने वाले ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी ने www.patrika.com के लिए एक्सक्लुसिव शनि गोचर 2023 का सार्क देशों पर पड़ने वाले प्रभाव का प्रीडिक्शन किया है, जो भारत को सतर्क करने वाले तो पाकिस्तान, नेपाल के लिए चिंताजनक हैं।

Jan 17, 2023 / 04:48 pm

Pravin Pandey

saarc.jpg

Prediction on SAARC

ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शनि 17 जनवरी 2023 से अपनी स्वयं की राशि मकर से (Saturn Transit 2023) निकलकर अपने मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं, शनि का यह राशि परिवर्तन देश और दुनिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। इसको लेकर पढ़िए पं. अरविंद तिवारी की सार्क देशों पर शनि प्रभाव की भविष्यवाणी।

शनि पिछले ढाई वर्षों से अपनी स्वयं की राशि मकर में गोचर थे, वहां से वह आज 17 जनवरी 2023 से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा (Shani Gochar 2023) रहे हैं जहां अगले ढाई वर्षो तक वे कुंभ में ही रहेंगे, जिसके चलते धनु राशि से शनि साढ़ेसाती (Shani ki sade sati) की समाप्ति होगी। वहीं मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी, अब शनि की साढ़ेसाती मकर, कुंभ और मीन राशियों पर रहेगी। वहीं शनि की ढैय्या कर्क और वृश्चिक राशि पर रहेगी।


शनि गोचर का भारत पर यह होगा प्रभाव


पं. अरविंद तिवारी के अनुसार भारत देश का लग्न वृषभ और राशि कर्क है, शनि का गोचर भारतवर्ष के लग्न के दशम भाव में होने जा रहा है, वहीं राशि से अष्टम भाव में प्रवेश कर रहा है। इसके दो अलग-अलग प्रकार से परिणाम होंगे, दशम भाव में गोचर करने से भारतवर्ष को उन्नति की एक नई दिशा और दशा प्राप्त होगी। वहीं राशि के अष्टम भाव में गोचर करने से अर्थव्यवस्था और अन्य प्रकार की समस्याओं में वृद्धि होगी, जिसके चलते 16 अप्रैल 2023 जब गुरु का गोचर मेष राशि में होगा, तब अर्थव्यवस्था और विकास के क्षेत्र में भारत को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः पति, पत्नी या लवर को आकर्षित करने के लिए यह दिन है खास, जानिए वजह

यह होगा भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान पर शनि का प्रभाव


शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी, पाकिस्तान में राजनीतिक संकट बढ़ेगा, डॉलर 330 सौ से 400 पर पहुंचेगा। बिजली, आटा की महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंचेगी। यह ढाई साल पाकिस्तान की नाकामी को बढ़ाने वाला होगा।

वहीं नेपाल में और आर्थिक संकट बढ़ेगा, महंगाई बढ़ेगी। शनि के कुंभ राशि में गोचर के प्रभाव से नेपाल की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी, राजनीतिक नेतृत्व पतन की ओर आगे बढ़ेगा। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था और कमजोर होगी, बांग्लादेश की स्थिति बेहतर होगी परंतु मालदीव में पाकिस्तान की तरह ही समस्या बढ़ सकती है। ईरान में संकट कम होगा परंतु अर्थव्यवस्था और कमजोर होगी।
https://youtu.be/ID4Hrn_EE9M

Hindi News / Astrology and Spirituality / Saturn In Aquarius: पाक में हाहाकार, चुनौतियों के बीच भारत की उन्नति

ट्रेंडिंग वीडियो