31 जुलाई को शुक्र गोचर करेंगे, शनि वक्री अवस्था में ही हैं। सूर्य, बुध की ऐसी स्थिति है कि किसी को लाभ होगा तो किसी को कुछ परेशानी। लेकिन मेष से मीन राशि वाले व्यक्ति 28 जुलाई से 03 अगस्त के बीच राशि अनुसार ये उपाय करें तो उन्हें राहत मिलेगी (rashi anusar upay) ।
मेष राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 28 जुलाई से 03 अगस्त के सप्ताह की शुरुआत मेष राशि वालों के लिए अच्छी खबर से होगी। आर्थिक दृष्टि से रविवार से शनिवार का सप्ताह मेष राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। मंगलवार और बुधवार को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। भगवान शिव का घी और शहद से नित्य अभिषेक करें।वृषभ राशि
रविवार से शनिवार का सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से उत्तम फल देने वाला रहेगा। गुप्त विद्याओं को सीखने की इच्छा जागृत होगी। उधार दिए हुए धन की वापसी सुनिश्चित है। शेयर मार्केट से उत्तम लाभ हो सकता है। पुराने रोगों को लेकर परेशानी होगी। आपकी चिंता बढ़ेगी। नित्य शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी होगा।
मिथुन राशि
सावन के नए सप्ताह में मिथुन राशि वाले अपनी योग्यता का अच्छा लाभ उठाएंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। पूरा सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, भोग-विलास में धन खर्च करेंगे। स्वयं पर भरोसा बनाए रखें, ज्ञानवर्धक साहित्य के प्रति आकर्षित होंगे। सप्ताह में खानपान पर विशेष ध्यान देंगे। सिरदर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। शनिवार को यात्राओं में परेशानी होने की सम्भावना है। शनिवार को मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 28 July: मिथुन, कन्या समेत 3 राशि के लोगों को बड़ा लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य
कर्क राशि
सावन का दूसरा सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सफलता मिलेगी। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पूंजी निवेश का विचार कर रहे हैं तो धन लाभ होगा। गुरुवार और शुक्रवार को विवादों में फंस सकते हैं। नए सप्ताह में कर्क राशि वालों को उचित खानपान और आराम पर ध्यान देना चाहिए। गले और कान में कुछ इन्फेक्शन महसूस हो सकता है। गाय को रोज रोटी और हल्दी खिलाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम सावन के इस हफ्ते जरूर मिलेगा। सरकारी नौकरी में स्थानांतरण की चर्चा चल सकती है। आय में सामान्य रूप से बढ़ोत्तरी होगी। सहकर्मियों से आपसे संबंध मजबूत होंगे। अध्ययन में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। आपकी वाणी में कटुता संबंधों को खराब कर सकती है। शनिवार को मन अप्रसन्न रहेगा। शिवलिंग पर प्रतिदिन एक धतूरा अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए सावन का दूसरा सप्ताह उन्नति वाला रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। काम में पूरी तरह फोकस करेंगे। उधार लिया हुआ धन वापस करने से आपका मन प्रसन्न होगा। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। फोड़े-फुंसी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। सूखे नारियल के गोले में घी और खांड भर पीपल के वृक्ष के नीचे रख दें।
ये भी पढ़ेंः Nag Panchami Katha: इस पौराणिक कथा को पढ़े बिना अधूरी है नाग पंचमी पूजा, जानें कब है नाग पंचमी और नाग पंचमी पूजा मुहूर्त
तुला राशि
प्राइवेट नौकरी कर रहे तुला राशि के लोगों के लिए सावन का दूसरा हफ्ता बेहद शानदार है, इन सात दिनों में तुला राशि के लोगों को उच्च पद मिल सकता है। इस सप्ताह विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय को लेकर लोन मिलने में परेशानी होगी। जिस भी किसी परियोजना में आप हाथ डालेंगे, उसमें आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहने से आप पर दबाव कम होगा। शरीर में आलस्य और ऐंठन की समस्या हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको नित्य दुर्गा सप्तशती के ‘अर्गला स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
मंगल की राशि वृश्चिक के लोग इस सप्ताह नए वाहन में निवेश कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से नए सप्ताह में संतुष्ठ रहेंगे। सरकारी अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। किसी बुद्धिमान व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। फर्जी और झूठी बातों पर ध्यान न दें। जीवनसाथी से अनबन हो तो उसे आपस में ही सुलझा लें। गुरुवार और शुक्रवार को आपको परेशान होना पड़ सकता है। मंगलवार को हनुमान जी को श्री राम नाम का चोला और सिंदूर अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः Sawan Anushthan: सावन के इस अनुष्ठान से भोलेनाथ पूरी करते हैं हर इच्छा, मिलती है दीर्घायु और धन संपदा
धनु राशि
गुरु की राशि धनु के लोगों को सावन के नए सप्ताह में अच्छा काम करने के कारण बेहतर अनुबंध मिलेगा। धनु राशि के कारोबारी व्यापार विस्तार का मौका पाएंगे। नगदी की समस्या को इस सप्ताह सुलझा सकते हैं। अपने काम को विस्तार देने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। मन में निराशा रहेगी। आपसी विश्वास में कमी रहेगी। विवादों में अपने आप को शामिल न करें। संपत्ति विवाद गहरा सकते हैं। महिलाओं को हार्मोनल बदलाव की समस्या होने की आशंका रहेगी। घर में शाम को घी का दीपक जलाएं।
मकर राशि
मकर राशि वालों का रूका हुआ सरकारी काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अपनी योग्यता का सही उपयोग करेंगे। व्यवसाय में लापरवाही करना उचित नहीं है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। मौसम का दुष्प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। चोट लगने की आशंका रहेगी। रविवार और मंगलवार को विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। ये भी पढ़ेंः
पार्टनर को धोखा देने में नहीं झिझकते इन राशियों के लोग, जानें इनके व्यक्तित्व की कुछ बातें
कुंभ राशि
सावन के नए सप्ताह में कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में इनाम और सम्मान मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। विवादित मुद्दों को सुलझाने में सफलता नहीं मिलेगी। शेयर मार्केट और जोखिम भरे निवेश बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों से मनमुटाव हो सकता है। लोग आपका मनोबल गिराने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी खर्चे इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। फेफड़ों में कुछ समस्या हो सकती है। प्रतिदिन दूध में मिश्री डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में ही बेहतरीन लाभ मिलेगा। पूरे सप्ताह आप व्यस्त रहेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार में आपका उत्पादन बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि संभव हो तो अनावश्यक यात्रा न करें। घर में नकारात्मक वातावरण हो सकता है। जिद्दी स्वभाव को त्यागना बेहतर होगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लें। शुक्रवार और शनिवार को ज्यादा सावधान रहें। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं होगा। रोज ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें।