scriptRahu Rashi Parivartan: 18 माह बाद राहु की बदलेगी चाल, 5 राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम | Rahu Rashi Parivartan May 2025 effect Rahu movement change in kumbh after 18 month golden time will begin for 5 zodiac signs | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Rahu Rashi Parivartan: 18 माह बाद राहु की बदलेगी चाल, 5 राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम

Rahu Rashi Parivartan: 18 माह बाद पापी ग्रह राहु की चाल बदलेगी। इसका पांच राशि के लोगों को जबर्दस्त लाभ होगा, इनकी किस्मत चमक जाएगी। आइये जानते हैं राहु किसकी लाइफ में चमत्कार करेगा…

जयपुरSep 30, 2024 / 11:22 am

Pravin Pandey

Rahu Rashi Parivartan May 2025

राहु राशि परिवर्तन मई 2025

Rahu Rashi Parivartan: राहु किसी भी राशि में 18 महीने रहता है। ग्रह गोचर के कैलेंडर पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि अगले साल 2025 को क्रूर ग्रह राहु कर्मफलदाता शनि की राशि में पहुंचेंगे। राहु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को शनि की कुंभ राशि में होगा। इस तरह इस समय मीन राशि में विराजमान राहु, 18 माह बाद चाल बदलकर कुंभ राशि में राहु गोचर करेंगे और यहां 05 दिसंबर 2026 तक रहेंगे।

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। लेकिन शनि की कुंभ राशि में राहु का गोचर कई राशि के लोगों को शुभफल देता है। इससे इस समय इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलता है। करियर में सफलता, ऊंचा मुकाम और परिवार में खुशियां मिलती हैं। आइये जानते हैं राहु गोचर किन राशि के लोगों की जिंदगी में चमत्कार करेगा..
ये भी पढ़ेंः

इस उम्र के बाद राहु देता है अच्छे रिजल्ट, क्या जानते हैं राहु के बारे में यह तथ्य


ये हैं लकी राशियां


मेष राशि

राहु गोचर से मेष राशि वालों को सुख-समृद्धि मिलेगी। इस समय आपकी आय बढ़ेगी, दोस्‍तों के साथ अच्‍छे रिश्‍ते बनेंगे। परिवार और आपके मित्र सहयोग करेंगे। बड़े भाई या चाचा से कोई लाभ मिल सकता है। इस समय निवेश से मेष राशि वालों को दोगुना लाभ मिलेगा। इस अवधि में खूब धन लाभ के योग बनेंगे। आमदनी में जबरदस्‍त बढ़ोतरी से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।


वृषभ राशि

राहु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए भी शुभ फलदायक है। इस समय वृषभ राशि के लोगों की लाइफ में भी सकारात्‍मकता आएगी। इसके कारण इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए बहुत भाग्‍यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। इससे आप काफी संतुष्‍ट रहेंगे।
यह समय आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों वाला रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति अच्‍छी रहेगी। इतना धन आएगा, जिसकी कल्‍पना भी नहीं की होगी।
ये भी पढ़ेंः

Surya Grahan: इन 4 राशियों के लिए विनाशकारी है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, रिंग ऑफ फायर के दुष्प्रभाव से 2 अक्टूबर को रहना होगा संभलकर

सिंह राशि

शनि की राशि कुंभ में राहु गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए भी लकी है। इस समय इस राशि के लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। करियर में भी राहु राशि परिवर्तन का लाभ होगा। तरक्‍की का रास्ता खुलेगा, नौकरीपेशा लोगों की पदोन्‍नति हो सकती है। इस समय सिंह राशि वालों की आमदनी भी बढ़ेगी।

वहीं पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। पति-पत्‍नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। इस समय कानूनी मामलों का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।


धनु राशि

राहु राशि परिवर्तन धनु राशि वालों का आत्‍मविश्‍वास बढ़ाएगा। इसके दम पर आप बहुत कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे। इस समय भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की इस समय सराहना होगी। साथ ही करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस समय धनु राशि वालों को धन लाभ भी होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ेंः

Navratri: आपको सता रहा है राहु तो नवरात्रि में राशि अनुसार जपें ये मंत्र

कुंभ राशि

आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार राहु का गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों पर ही सबसे अधिक असर होगा। इस समय कुंभ राशि वालों को असीम लाभ मिल सकता है। आप इस समय सफलता की नई ऊंचाई छूएंगे। साल 2025 से लेकर आने वाले डेढ़ साल तक आप खूब तरक्‍की करेंगे।

इस समय आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको असीम सफलता मिल सकती है। इस समय आपका मन प्रसन्‍न और संतुष्‍ट महसूस करेगा। आप करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। करियर के लिए यह समय एकदम अनुकूल है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Rahu Rashi Parivartan: 18 माह बाद राहु की बदलेगी चाल, 5 राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम

ट्रेंडिंग वीडियो