bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

आपकी राशि कुंभ है और कार बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस महीने के बाद हसरत होगी पूरी, जानें क्या कहते हैं सितारे

Rahu Rashi parivartan: राहु हों या शनि, सूर्य हों, या केतु, मंगल, बुध, चंद्रमा, गुरु और शुक्र सभी ग्रह एक निश्चित समय बाद अपनी चाल और राशि बदलते हैं। इसका सबी के जीवन पर बड़ा असर पड़ता है, यदि आपकी राशि कुंभ है और वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस महीने में राहु का गोचर आपकी ख्वाहिश पूरी करेगा। आइये जानते हैं कब पूरी होगी आपकी तमन्ना ..

जयपुरSep 29, 2024 / 05:07 pm

Pravin Pandey

राहु राशि परिवर्तन के बाद कुंभ राशि वालों के लिए बन सकता है वाहन खरीदने का योग

कब होगा राहु का राशि परिवर्तन

Rahu Rashi parivartan Kumbh Rashi: ग्रह गोचर के कैलेंडर पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि अगले साल 2025 को क्रूर ग्रह राहु कर्मफलदाता शनि की राशि में पहुंचेंगे। राहु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को शनि की कुंभ राशि में होगा। राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं और इस समय राहु मीन राशि में विराजमान हैं। इसके बाद वो कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 05 दिसंबर 2026 तक रहेंगे।

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। लेकिन शनि की कुंभ राशि में राहु का गोचर कई राशि के लोगों को शुभफल देता है। इससे इस समय इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलता है। करियर में सफलता, ऊंचा मुकाम, सुख समृद्धि और परिवार में खुशियां मिलती हैं। आइये जानते हैं मई में होने वाला राहु गोचर का कुंभ राशि वालों पर यह असर डालेगा ..
ये भी पढ़ेंः Rahu Gochar: राहु इन 5 राशियों की लाइफ में करेगा चमत्कार, मिलेगा करियर में ऊंचा मुकाम और बरसेगा पैसा


कुंभ राशि वालों को वाहन सुख

Rahu Gochar Effect: आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार राहु का गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों पर ही सबसे अधिक असर होगा। इस समय कुंभ राशि वालों को असीम लाभ मिल सकता है। आप इस समय सफलता की नई ऊंचाई छूएंगे। साल 2025 से लेकर आने वाले डेढ़ साल तक आप खूब तरक्‍की करेंगे।

इस समय आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको असीम सफलता मिल सकती है। इस समय आपका मन प्रसन्‍न और संतुष्‍ट महसूस करेगा। आप करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। करियर के लिए यह समय एकदम अनुकूल है।
ये भी पढ़ेंः Mithun Rashifal October: संभलकर रहें राहु केतु लाइफ में मचा सकते हैं उत्पात, इस उपाय से अक्टूबर में ग्रह रहेंगे शांत

मई से जून तक के वाहन खरीदने का मुहूर्त (2025 car bike kharidane ka muhurt)


रविवार 18 मई 2025: शाम 6.52 से अगले दिन सुबह 5.28 बजे तक
गुरुवार 5 जून 5 2025: सुबह 5:23 बजे से पूरे दिन तक
शुक्रवार 6 जून 2025: सुबह 05:23 बजे से पूरे दिन तक
रविवार 8 जून 2025: सुबह 07:17 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक
रविवार 15 जून 2025: दोपहर 03:51 बजे से रात तक
सोमवार 16 जून 2025: सुबह 05:23 बजे से दिनभर
शुक्रवार 20 जून 2025: सुबह 09:49 बजे से रात 09:45 बजे तक
सोमवार 23 जून 2025: दोपहर 03:16 बजे से रात 10:09 बजे तक
शुक्रवार 27 जून 2025: सुबह 11:19 बजे से दिनभर

Hindi News / Astrology and Spirituality / आपकी राशि कुंभ है और कार बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस महीने के बाद हसरत होगी पूरी, जानें क्या कहते हैं सितारे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.