script29 मार्च को महाअष्टमी पर दुर्लभ संयोग, 700 साल बाद बन रहे हैं एक साथ पांच राजयोग, इन राशियों को हर क्षेत्र से मिलेंगे खुशियां ही खुशियां | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

29 मार्च को महाअष्टमी पर दुर्लभ संयोग, 700 साल बाद बन रहे हैं एक साथ पांच राजयोग, इन राशियों को हर क्षेत्र से मिलेंगे खुशियां ही खुशियां

Panch Rajyoga will make on 29 March 2023 or on Mahashtami 2023 effects on 4 zodiac sign positively: प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही दुर्लभ राजयोगों के संयोग के बारे में जो पूरे 700 साल बाद बनने जा रहा है। जी हां दरअसल ग्रहों के गोचर से ऐसी स्थिति का निर्माण हुआ है कि एक साथ पांच राजयोग का संयोग बन रहा है। ये पांच राजयोग हैं केदार, हंस, मालव्य, चतुष्चक्र और महाभाग्य राजयोग। महाष्टमी पर बन रहे इन राजयोगों का शुभ प्रभाव कुछ राशियों को आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि, समाज में इन्हे मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित होगा।

Mar 25, 2023 / 05:05 pm

Sanjana Kumar

mahaashtami_par_ban_raha_hai_panch_rajyog_ka_durlabh_mahasanyog_in_rashiyon_ki_hogi_chandi_1.jpg

Panch Rajyoga will make on 29 March 2023 or on Mahashtami 2023 effects on 4 zodiac sign positively: क्या आप कुंडली या राशियों में बनने वाले राजयोगों के बारे में जानते हैं? दरअसल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राजयोग से आशय पद, प्रतिष्ठा, सम्मान के साथ ही आपकी आध्यात्मिक उन्नति से भी माना गया है। यानी राजयोग का अर्थ केवल सांसारिक प्रगति ही नहीं है, बल्कि आध्यात्मिकता का आपके जीवन में उत्थान भी है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह समय-समय पर गोचर करके कई राजयोगों का निर्माण करते हैं। यह एक, दो या इससे अधिक भी हो सकते हैं। हालांकि तीन-चार से ज्यादा राजयोगों का बनना दुर्लभ संयोग होता है। यह सैकड़ों सालों में एक बार बनते हैं। ग्रह के हर छोटे से छोटे और बड़े गोचर का पृथ्वी से लेकर हर पृथ्वी के हर प्राणी पर पड़ता है।

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही दुर्लभ राजयोगों के संयोग के बारे में जो पूरे 700 साल बाद बनने जा रहा है। जी हां दरअसल ग्रहों के गोचर से ऐसी स्थिति का निर्माण हुआ है कि एक साथ पांच राजयोग का संयोग बन रहा है। ये पांच राजयोग हैं केदार, हंस, मालव्य, चतुष्चक्र और महाभाग्य राजयोग। महाष्टमी पर बन रहे इन राजयोगों का शुभ प्रभाव कुछ राशियों को आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि, समाज में इन्हे मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित होगा।

कब बन रहा है यह अद्भुत संयोग
ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक जब कई राजयोग एक साथ बनते हैं तो कई राशियां बड़े ही अद्भुत तरीके से प्रभावित होती हैं, क्योंकि ये संयोग भी अद्भुत ही होते हैं। अब 700 साल बाद बन रहा यह अद्भुत संयोग 29 मार्च को बनने जा रहा है। यह अद्भुत संयोग राशि चक्र की सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन सबसे खास होंगी राशि चक्र की 4 राशियां। इन 4 राशियों के लिए यह अद्भुत संयोग भाग्यशाली, सौभाग्यशाली या कहें कि इनके जीवन में खुशहाली लाने वाला साबित होगा।

ये हैं वे 4 भाग्यशाली राशियां

1. मिथुन राशि को मिलेगी सबसे ज्यादा खुशियां
मिथुन राशि के लोगों के लिए 700 साल बाद बन रहा यह पंच राजयोगों का यह अद्भुत संयोग सबसे ज्यादा खुशियां लाएगा। इन्हें इन राजयोगों से सबसे ज्यादा फायदा या लाभ होने जा रहा है। इस राशि के ऐसे युवा जो बेरोजगार हैं या नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें 28 मार्च के बाद कभी भी नौकरी से संबंधित खुश खबरी मिल जाएगी। पहले से ही नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। इन राजयोगों के कारण इनके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।

2. कर्क राशि के लोगों का जागेगा भाग्य
कर्क राशि में हंस और मालव्य राज योग का बनना हमेशा से शुभ रहा है। इस राजयोग से इस राशि के लोगों की किस्मत का ताला खुल जाएगा। इन्हें कॅरियर में सफलता की सीढिय़ां चढऩे को मिलेंगी। बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत ही शानदार समय रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके बिजनेस के लिए शुभ फलदायी रहने वाली है। कुल मिलाकर बिजनेस करने वालों के लिए यह समय काफी बेहतर रहने वाला है। इन्हें निवेश के नए रास्ते मिलेंगे।

3. कन्या राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के योग
कन्या राशि वालों के लिए 700 साल बाद बनने वाले इन पांच राजयोगों का समय शुभ समाचार देने वाला साबित होगा। जो लोग अब तक अविवाहित हैं, इस अवधि में उनके विवाह के योग बनेंगे। वहीं जो लोग पहले से विवाहित हैं उन्हें इस अवधि में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इस राशि से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। जो लोग इस दौरान विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे उनके दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करते ही खुशियों के नये द्वार खुल जाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों बिजनेस डील की संभावनाएं भी बन रही हैं।

 

4. मीन राशि वाले नौकरी पेशा लोगों के लिए वरदान हैं ये राजयोग
मीन राशि के लोगों के लिए भी 700 साल बाद बने इस अद्भुत संयोग से खुश खबरी मिल सकती है। इस दौरान समाज में आपका कद और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा है। इन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह राजयोग किसी वरदान से कम नहीं हैं। वहीं इस राशि के लोगों के जो काम अब तक रुके हुए थे या किसी न किसी वजह से टलते जा रहे थे अब वे जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / 29 मार्च को महाअष्टमी पर दुर्लभ संयोग, 700 साल बाद बन रहे हैं एक साथ पांच राजयोग, इन राशियों को हर क्षेत्र से मिलेंगे खुशियां ही खुशियां

ट्रेंडिंग वीडियो