scriptNumerology Mulank 4: हैरतंगेज काम कर बैठते हैं इस मूलांक के लोग, जानें खूबियां और खामियां | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Numerology Mulank 4: हैरतंगेज काम कर बैठते हैं इस मूलांक के लोग, जानें खूबियां और खामियां

Mulank 4 Personality and Nature : मूलांक 4 के लोगों की खूबियां और खामियां जानकर आप जान सकते हैं कि आपके प्रियजन का स्वभाव कैसा होगा तो आइये जानते हैं सीक्रेट

Dec 17, 2023 / 09:43 pm

Pravin Pandey

mulank_4.jpg

मूलांक 4 की विशेषता

Mulank 4 Personality and Nature : ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक शास्त्र का विशेष महत्व माना गया है। इसके अनुसार मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, उसकी कमियों और खूबियों के साथ ही करियर जैसी महत्वपूर्ण बातों का पता चलता है। आइये जानते हैं मूलांक 4 के लोगों की खूबियां और खामियां..
जानें किन व्यक्तियों का होता है मूलांक 4
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से माना गया है। कहा जाता है कि राहु के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोग गूढ़ विषयों के बहुत जानकार होते हैं।
इनमें होती हैं ये खूबियां और कमियां
1. 4, 13, 22 या 31 तारीखों में जन्मे या मूलांक 4 के लोग स्वभाव से बहुत जिद्दी होते हैं।
2. इन पर राहु के साथ-साथ सूर्य का प्रभाव भी होता है। सूर्य के प्रभाव से ये लोग बहुत साहसी और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं।
3. इनका स्वभाव कुछ हद तक मस्तमौला और मजाकिया होता है।
4. ये लोग कभी भी किसी भी बात की चिंता नहीं करते।
5. इन्हें बिंदास जीना पसंद होता है।

6. मूलांक 4 के लोग वक्त और नियम-कायदों के बड़े पाबंद होते हैं।
7. ये लोग अपने हर काम को समय पर पूरा करना पसंद करते हैं।
8. मूलांक 4 के लोग मौज मस्ती करने और घूमने-फिरने के बड़े शौकीन होते हैं।
9. ये लोगों में खुशियां बांटने वाले होते हैं।
10. इसकी वजह से लोगों के बीच ये लोग सम्मान भी खूब पाते हैं।
11. कभी-कभी ये लोग बहुत बड़ा काम कर देते हैं, जिस पर लोगों को बड़ा आश्चर्य होता है।
12. मूलांक 4 के लोग स्वभाव से थोड़े शकी मिजाज के होते हैं, इसीलिए कई बार गलतफहमी पाल लेते हैं। जो इनके रिश्तों में परेशानी कार कारण भी बनता है।
13. ये लोग देखने में बेहद आकर्षक होते हैं।
14. इनके कई अफेयर होते हैं।
15. ये लोग प्रेम विवाह पर ज्यादा यकीन रखते हैं।

16. करियर की बात की जाए तो ये लोग अच्छे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, राजनेता, पायलट, डिजाइनर, डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, शिक्षाविद तथा लीडर हो सकते हैं।
17. किसी विभाग के प्रमुख हों तो ये लोग बड़े-बडे़ परिवर्तन कर सकते हैं। हालांकि कई बार नौकरी में इन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
18. यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाए तो मूलांक 4 वाले लोग किसी कमी के कारण बीमार होते हैं। इन्हें विचित्र रोग होते हैं। कई बार ऐसे कि बीमारी के कारणों का पता नहीं चलता, फिर भी मानसिक विकार, तंतु और श्वास प्रणाली के रोग, रक्त चाप, हृदय रोग, नेत्र रोग, पीठ दर्द, इंद्रीय रोग, मिर्गी और अनिद्रा जैसे रोगों से परेशान रहते हैं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Numerology Mulank 4: हैरतंगेज काम कर बैठते हैं इस मूलांक के लोग, जानें खूबियां और खामियां

ट्रेंडिंग वीडियो