मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो मंगल का मकर राशि में प्रवेश अनुशासन, कड़ी मेहनत, योजनाओं के निर्माण और नेतृत्व क्षमता आदि गुणों में वृद्धि करेगा। इसके अलावा मंगल राशि परिवर्तन के प्रभाव से मेष राशि वालों को पेशेवर जीवन के प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस समय मेष राशि वालों को मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में पहचान और प्रसिद्धि पा सकेंगे। इससे आप जीवन में सफलता और तरक्की का मार्ग प्रशस्त करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर यह अवधि करियर में प्रगति के लिए शानदार है।

वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है तो मंगल राशि परिवर्तन से आने वाले दिनों में समाज में वृषभ राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस समय पेशेवर जीवन में आपलोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार में बुलंदी हासिल करेंगे। मंगल का मकर राशि में परिवर्तन वृष राशि वालों के लिए लंबी दूरी की यात्रा का योग बनाता है और यह यात्राएं पेशेवर जीवन के साथ-साथ आर्थिक जीवन में भी सफलता दिलाती हैं। हालांकि, इन जातकों को कुंडली में मंगल की स्थिति के आधार पर कुछ उतार-चढ़ावों का भी सामना करना पड़ सकता है। मंगल का राशि परिवर्तन जीवन के लक्ष्यों को पाने के प्रति आपको दृढ़ बनाएगा और आप इस राह में आने वाली समस्याओं को नियंत्रित कर सकेंगे। ऐसे में आप आसानी से अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल का मकर राशि में परिवर्तन पेशेवर जीवन में चुनौतियां लाएगा। इसलिए करियर में सतर्क रहना होगा। इससे मिथुन राशि वालों को निजी जीवन में उतार-चढ़ाव से दो-चार होना पड़ सकता है। मंगल राशि परिवर्तन की अवधि में मिथुन राशि वालों को जीवन में अचानक से होने वाले बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। यह बदलाव आपको लाभ और हानि दोनों करा सकता है। इन सभी परेशानियों के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
कर्क राशि
मंगल राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए पेशेवर जीवन में समस्याएं पैदा करेगा। इससे उबरने के लिए आपको सावधानी से आगे बढ़ना होगा। ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद या बहस में फंसने से बचें, अपना व्यवहार विनम्र रखें, ताकि कार्यक्षेत्र में आपके संबंध सबके साथ अच्छे रहें। मंगल का राशि परिवर्तन करियर को लेकर आपको अनुशासित और महत्वाकांक्षी बनाए रखेगा। इस बीच आप लोग पेशेवर जीवन के लक्ष्यों को पाने के लिए चुनौतियों से निपटने का प्रयास करेंगे।

सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो मंगल का मकर राशि में प्रवेश के चलते सिंह राशि वालों को करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पेशेवर जीवन में पूरे मन और समर्पण से प्रयास करेंगे, तब इन 45 दिनों में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इन लोगों का करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। सिंह राशि वालों की ओर से की गई मेहनत बेकार नहीं जाएगी और आपको वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। मकर राशि में मंगल राशि परिवर्तन के दौरान आप कार्यक्षेत्र में शत्रुओं को पराजित करते हुए उन पर जीत हासिल करने में सफल होंगे, जिसके चलते आप तेजी से आगे बढ़ेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस समय कन्या राशि वालों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस समय कन्या राशि वाले लोग किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं और पारिवारिक लोगों का आपको साथ भी मिलेगा।
तुला राशि
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मंगल राशि परिवर्तन की 45 दिन की अवधि तुला राशि वालों के लिए दैनिक आय बढ़ाएगी। इस समय तुला राशि वालों को जमीन जायदाद और संपत्ति से लाभ हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में आपकी उन्नति होगी। आय के नए साधन बनेंगे। हालांकि इस समय तुला राशि वालों में गुस्सा बढ़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
मंगल राशि परिवर्तन के कारण मनोबल ऊंचा होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और हौसला पराक्रम बढ़ेगा। साथ ही वृश्चिक राशि वालों का मान सम्मान बढ़ेगा। इस समय नौकरी और व्यवसाय में परिवर्तन के भी योग हैं । शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की योजनाओं में नाकाम होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो परीक्षा में सफलता मिल सकती है । हालांकि गुस्सा बढ़ सकता है, इससे सतर्क रहें। दोस्तों की मदद से नया काम कर सकते हैं।

धनु राशि
मंगल राशि परिवर्तन के प्रभाव से आप अपने बुद्धि बल के दम पर अधिक धन कमाने में सफल होंगे। बातचीत में आप एग्रेसिव हो सकते हैं । कम्युनिकेशन से जुड़े व्यवसाय के लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। पेट की समस्या परेशान कर सकती है, इससे तनाव होगा। अध्ययन अध्यापन में सुधार होगा । संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको काम में भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि में मंगल के प्रवेश और भ्रमण के दौरान मकर राशि वाले घर या वाहन खरीद सकते हैं। इस समय आप नई जमीन जायदाद या संपत्ति जोड़ सकते हैं। हालांकि मंगल राशि परिवर्तन मकर राशि वालों का गुस्सा बढ़ाएगा। पेट की समस्या होगी, इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। प्रेम संबंधों में बाधा आएगी।

कुंभ राशि
सामाजिक दायरा बढ़ेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मंगल राशि परिवर्तन के प्रभाव से भाई, बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इस समय कुंभ राशि वालों का भी गुस्सा बढ़ सकता है। आपके दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। दैनिक आय बढ़ेगी, हालांकि लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। इस पर खर्च भी बढ़ेगा। आंखों की समस्या के कारण तनाव की स्थिति बनेगी।
मीन राशि
मंगल का मकर राशि में प्रवेश मीन राशि वालों के आय के संसाधन बढ़ाएगा। इससे प्रतियोगी परीक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। कम्युनिकेशन से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्य भी संपन्न करेंगे। अध्ययन अध्यापन के कामों में सकारात्मक फल मिलेगा। धन संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक विस्तार के योग बनेंगे और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आने वाले दिनों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।