bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

Love Marriage Moles क्या आपके इस अंग पर है तिल, बताता है भाग्यशाली हैं आप जल्द होगी लव मैरिज

Love Marriage Moles on female body पत्रिका.कॉम इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं समुद्रशास्त्र के मुताबिक किस अंग पर तिल होना बताता है आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज

Feb 20, 2023 / 04:08 pm

Sanjana Kumar

Lucky and Love marriage moles अकसर हम अपने शरीर के अलग-अलग अंगों में काले बिंदू या कहें कि तिल का निशान देखते हैं। कुछ लोग इन तिल को अपना भाग्य समझते हैं, तो कुछ लोगों को इन तिलों (Love Marriage Moles) के बारे में कुछ पता ही नहीं होता। लेकिन समुद्र शास्त्र में माना गया है कि आपके शरीर पर नजर आने वाला हर तिल आपके बारे में कुछ न कुछ कहता है। वहीं यदि यह किसी विशेष अंग पर हों, तो यह दर्शाता है कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है। वहीं कुछ खास अंगों पर तिल बताते हैं कि आपके विवाह में रुकावटें यूं ही नहीं आ रहीं, हो सकता है आपकी किस्मत में लव मैरिज लिखी हो। पत्रिका.कॉम इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं समुद्रशास्त्र के मुताबिक किस अंग पर तिल होना बताता है आपकी लव मैरिज (Love Marriage Moles) होगी या अरेंज मैरिज…….तो अगर आपकी शादी में हो रही है देरी तो अपने शरीर के इन तिलों पर जरूर नजर डालें…

 

 

आंखों पर तिल love marriage moles

जिस महिला की दाईं आंखों के कॉर्नर पर तिल (Love marriage moles) है, तो ऐसी महिला पुरुषों को आकर्षित करने में हमेशा सफल रहती है। ऐसी महिलाओं का लव लक काफी स्ट्रॉन्ग होता है, उन्हें जीवन में मनचाहा साथी मिलता है। ऐसी महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उन्हें इस पर पूरा फोकस करना चाहिए, नहीं तो उनके साथी का ध्यान भटक भी सकता है।

कान पर तिल love marriage moles
यदि किसी महिला के कान के अंदर तिल (Love marriage moles) है, तो यह तिल दर्शाता है कि उनकी शादी जिस पुरुष से होगी उससे पहले से ही उनकी अच्छी दोस्ती रहेगी या फिर लंबे प्रेम-प्रसंग के बाद उनके विवाह के योग बनेंगे। ऐसी महिलाएं ट्रेडिशनल अंदाज में शादी करना पसंद करती हैं। इसलिए लव मैरिज को भी अरेंज मैरिज की तरह करती हैं। वहीं ये महिलाएं अच्छी होम मेकर भी साबित होती हैं।

 

गालों पर तिल love marriage moles

यदि किसी महिला के चीक बोन पर तिल (Love marriage moles) है, तो ऐसी महिलाओं को किसी से प्यार हो जाए, तो शादी भी वह उसी व्यक्ति से करती हैं।
– वहीं चीक बोन पर तिल (Love marriage moles) इस बात को भी दर्शाता है कि ऐसी महिलाओं को जल्दी किसी पुरुष से मोहब्बत नहीं होती। वह अरेंज मैरिज करना ही पसंद करती हैं।

होंठों पर तिल love marriage moles

अपर लिप पर तिल (Love marriage moles) होने का संकेत है कि महिला खुले विचार की है और किसी पुरुष से प्रेम होने पर वह खुद ही उसे प्रपोज भी कर सकती है। ऐसी महिलाएं किसी के प्यार कुछ भी कर सकती हैं। इन महिलाएं अरेंज मैरिज से ज्यादा लव मैरिज करना पसंद करती हैं।

हाथ पर तिल love marriage moles
अपर आर्म पर अंदर की ओर यदि किसी महिला के तिल (Love marriage moles) होता है, तो वह जल्दी शादी करना पसंद नहीं करती है। ऐसी महिलाओं को या तो अपनी उम्र से कम उम्र के लड़के पसंद आते हैं या फिर अपनी उम्र से बहुत अधिक ज्यादा उम्र के पुरुषों से उन्हें मोहब्बत हो जाती है। ऐसी महिलाओं की शादी देर से होती है।

ये भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के ये नियम कर लिए फॉलो, तो हमेशा रहेंगे स्वस्थ, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत
ये भी पढ़ें: क्या आप भी हर दिन पहन लेती हैं नई ड्रेस, ज्योतिष में इस दिन खरीदे और पहने गए कपड़े जगाते हैं सौभाग्य

ये तिल भी हैं शुभ, बनाते हैं भाग्यशाली Lucky Moles

– अगर आपके सिर के मध्य भाग में तिल (Moles on forehead) है, तो ये प्रेम की निशानी माना जाता है।
– माथे के दाहिने तरफ तिल (Moles on forehead) किसी विशेष विषय में संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।
– माथे के बायीं ओर तिल (Moles on forehead) होना फिजूलखर्ची के योग बनाता है।
– अगर भौहों पर तिल (Moles on eyebrow) हो, तो आप अक्सर यात्रा करनी पड़ती है।
– कान पर तिल (Moles on ear) व्यक्ति के अल्पायु होने की निशानी माना गया है।
– नाक पर तिल (Moles on nose) का अर्थ है कि व्यक्ति बहुत प्रतिभाशाली और सुखी जीवन जीने वाला है।

ये भी पढ़ें: Panchak 2023 : फाल्गुन अमावस्या पर दुर्लभ संयोग, सोमवार के दिन शुरू हुए पंचक, राज पंचक योग में भूलकर भी न करें ये काम’
ये भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है हिंदु नव वर्ष, इस बार एक साल में होंगे 13 महीने, दो महीने रहेगा सावन

 

– यदि महिलाओं के नाक पर तिल (Moles on nose) है, तो यह भाग्यशाली माना गया है।
– होंठ पर तिल (Moles on lips) होने का अर्थ है कि व्यक्ति का दिल बहुत ही कोमल और प्रेम से भरा है।
– अगर आपके होंठ के नीचे तिल (Moles on lips) है, तो ये गरीबी या दरिद्रता का निशान माना गया है।
– आंख की पुतली पर तिल (Moles) होने का अर्थ है कि व्यक्ति बेहद भावुक स्वभाव का है।
– यदि आपके अंगूठे पर तिल (Moles on thumb) है, तो यह आपके काम में कुशलता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: Somvati Amavasya Ke Upay : फाल्गुन सोमवती अमावस्या पर आज जरूर करें ये काम, मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति, बरसेंगी खुशियां
ये भी पढ़ें: ज्योतिष के अनुसार लें या दें उपहार, यहां जानें दान या उपहार देने के नियम

– जिसकी तर्जनी उंगली में तिल (Moles on fingers) होता है, वह बेहद गुणवान माना जाता है।
– मध्यमा अंगुली पर तिल (Moles on fingers) को विशेष शुभ फलदायी माना गया है।
– जिस व्यक्ति की अनामिका उंगली पर तिल (Moles on fingers) होता है, उस व्यक्ति की किस्मत में बहुत पैसा रहता है। यानी वह धनवान बनाता है।
– जिस व्यक्ति की कनिष्ठा उंगली में तिल (Moles on fingers) होता है, उसका जीवन सुख समृद्धि से भरा होता है।
– दाहिने गाल पर तिल (Moles on cheeks) वाली महिलाएं काफी अनुशासित होती हैं। अपने जीवनसाथी के प्रति काफी वफादार होती हैं। हर मुश्किल समय में उनका साथ निभाती हैं।
– यदि किसी महिला के बाएं गाल (Moles on cheeks) पर तिल है, तो वह महिला आराम की जिंदगी और सुखी जीवन जीती है। लेकिन वह बहुत खर्चीली होती है।
– यदि किसी महिला के सीने (Moles on chest) पर तिल हो, तो ऐसी महिलाएं काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन महिलाओं का जीवन इच्छाओं से भरपूर होता है और वे पूरी भी होती हैं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Love Marriage Moles क्या आपके इस अंग पर है तिल, बताता है भाग्यशाली हैं आप जल्द होगी लव मैरिज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.