bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

Ketu Change 2023: 18 माह केतु खेलेगा भयानक खेल, जानें जिंदगी में कौन होगा पास, कौन फेल

Ketu Change 2023: नकारात्मक ग्रह केतु ने हाल ही में अपनी राशि बदली है। यह दुष्ट ग्रह अब 18 महीने तक कन्या राशि में भ्रमण करेगा, इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। अपनी राशि से यहां जानिए केतु आप पर क्या डालेगा असर..

Oct 31, 2023 / 07:09 pm

Pravin Pandey

केतु का राशि परिवर्तन कन्या राशि में 2023

केतु किसको करेगा पास, कौन होगा फेल
डेढ़ साल में एक बार राशि परिवर्तन करने वाले राहु-केतु ने 30 अक्टूबर को अपना घर बदला है। क्रूर ग्रह राहु ने जहां मीन राशि में प्रवेश किया है तो वहीं उसके साथी केतु ने कन्या में राशि परिवर्तन किया है। इसके लोगों की जिंदगी पर कई सकारात्मक, नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ताकतवर ग्रह केतु जहां दुख और हानि देता है तो वहीं जिस पर मेहरबान हो उसे देवता के समान सम्मान की स्थिति में पहुंचा देता है। तर्क-वितर्क के मामले में बुध ग्रह के साथ केतु का भी असर माना जाता है। ऐसे में राशि चक्र की 12 राशियों में से अपनी राशि पर जानिए अगले 18 महीने केतु क्या डालेगा असर। केतु के राशि परिवर्तन से आपको फायदा होगा या नुकसान..

मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो कन्या राशि में केतु के भ्रमण करने के समय तक यह नकारात्कमक ग्रह आपको अच्छा परिणाम देगा। इससे आप अपने पराक्रम के दम पर न केवल काम-धंधे को अच्छी दिशा दे सकेंगे, बल्कि अच्छा लाभ भी कमा सकेंगे। यदि पिछले दिनों कोई काम नहीं बन पा रहा था या बनते-बनते कोई काम बिगड़ गया था तो उसे भी अब आप अपने पक्ष में कर सकेंगे। कहीं से कोई अच्छा समाचार भी सुनने को मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर परिणाम पाएंगे।

वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है तो केतु सामान्य तौर पर अच्छा परिणाम नहीं देगा। हालांकि, केतु आर्थिक मामलों में कुछ फायदा भी दिला सकता है। लेकिन खर्च आमदनी की तुलना में अधिक ही रहेगा। इनमें से कुछ खर्च शुभ कामों में होगा, जिससे आपको सुकून ही मिलेगा। यदि आप विदेश जाने की कोशिश में हैं तो केतु का कन्या राशि में परिवर्तन आपको विदेश जाने का अवसर दिलाएगा।

मिथुन राशि
वृषभ राशि के लिए भी सामान्य तौर पर केतु का कन्या राशि में होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी स्थिति में केतु मिथुन राशि के लोगों को मानसिक कष्ट देता है। हालांकि संघर्ष करने के बाद निर्वाह योग्य आमदनी का साधन जुटाने में केतु मददगार भी होता है। थोड़े से व्यवधान या परेशानियों के बाद वाहन या सवारी का सुख भी मिल सकेगा। लेकिन घरेलू समस्याएं बीच-बीच में आएंगी और आपको तनाव देंगी। भूमि-भवन आदि से संबंधित विवादों को टालना समझदारी का काम होगा।
ये भी पढ़ेंः डेढ़ साल के लिए मीन राशि में पहुंचा राहु, जानें किसकी लाइफ में मचाएगा कोहराम और किसको देगा वरदान


कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो केतु का राशि परिवर्तन कन्या राशि में आपको शुभ फल देगा। यह कर्क राशि वालों को कामों में सफलता दिलाएगा। विशेषकर यदि पिछले दिनों किए गए कार्य का फल नहीं मिला था तो कन्या राशि में केतु इन कार्यों के फल दिलाने में मददगार बनेंगे। इस समय कोई करीबी या मित्र आपका सहयोग कर सकता है। इससे कुछ महत्वपूर्ण काम भी बन सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी केतु का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए केतु का राशि परिवर्तन अच्छा नहीं है। इस समय यह आपसे बेकार की मेहनत कराएगा और आपकी जिंदगी में भागदौड़ कराएगा। इस समय खर्च भी तुलनात्मक रूप से बढ़ा रहेगा। इस समय किसी भी तरीके का आर्थिक जोखिम लेने से बचें, क्योंकि केतु का राशि परिवर्तन धन-हानि करा सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होगा, इसलिए खानपान पर ध्यान रखें। इस समय पेट और अन्य शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर-परिवार की समस्याओं को लेकर भी तनाव हो सकता है।

कन्या राशि
केतु का राशि परिवर्तन कन्या राशि में ही हुआ है। इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक असर कन्या राशि के लोगों पर ही पड़ेगा। कन्या राशि में बैठा केतु आपके जीवन में संघर्ष को बढ़ा सकता है। आमदनी के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी और आमदनी से अधिक खर्च की स्थिति बनी रहेगी। इससे बजट बिगड़ा ही रहेगा। केतु कन्या राशि में जिस जगह है वहां से यह आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा करेगा। फिर क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। इस समय निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। अतः इन मामलों में सावधानी से काम कर स्थितियों पर संतुलन पाने की कोशिश करें, ऐसा करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि
आपकी राशि तुला है तो इस समय आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। जबकि भागदौड़ का परिणाम भी कम मिलेगा। बनते हुए कामों में बीच अड़चन भी आएगी। मेहनत के अनुरूप आमदनी कम और खर्च अधिक रहेगा। इससे आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा और बजट बनाकर चलना होगा। स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश भी करनी होगी। खानपान और व्यवहार भी ठीक रखना होगा ताकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर रहें। इन सावधानियों को रखने के बाद आप काफी हद तक जीवन का संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 30 October to 5 November: नया सप्ताह चार राशियों के लिए बेहद शुभ, नौकरी से व्यापार तक में लाभ

वृश्चिक राशि
आपकी राशि वृश्चिक है तो 18 महीने आपके लिए बेहद शुभफलदायक हैं। इस समय आप भूमि, भवन, वाहन आदि का अच्छा सुख प्राप्त कर सकेंगे अर्थात भौतिक सुख-साधनों को बढ़ाने में केतु का राशि परिवर्तन आपके लिए मददगार बनेगा। आपके काम बनेंगे और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इस समय आपको आर्थिक लाभ भी होगा। हालांकि, यह सब कुछ आसानी से नहीं होगा इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। लेकिन इससे आपको परिणाम अच्छे मिलेंगे।

धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो केतु का कन्या राशि में प्रवेश आपके कर्म को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। लेकिन आप जो काम आप कर रहे हैं उसमें कोई नया प्रयोग करने से बचें। वरिष्ठों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत भी रहेगी। अपनों के साथ पराये जैसा व्यवहार करने से बचें और बेकार के खर्चों को भी रोकने की कोशिश करें। बीच-बीच में स्वास्थ्य में कमजोरी देखने को मिलेगी। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी इस समय नाजुक रह सकता है। इस समय तनाव आदि अधिक देखने को मिलेगा। बेवजह के विवाद को टालने की कोशिश करें और शत्रुओं -प्रतिस्पर्धियों से हमेशा सावधान रहें। इन बातों का ख्याल रखकर आप काफी हद तक जीवन को संतुलित रख सकेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए केतु का यह राशि परिवर्तन अच्छे परिणाम देगा। इस समय केतु मकर राशि वालों को धन लाभ कराएगा हालांकि मेहनत बहुत अधिक लगेगी। खूब मेहनत के बाद अल्प मात्रा में धन प्राप्ति संभव है। आराम करने के मौके कम मिलेंगे और ज्यादातर संघर्ष-कठिनाइयां ही देखने को मिलेंगी। इस समय चोट और दुर्घटना से बचे रहें, इसके लिए सतर्क रहना होगा। पुराने वाहन या नया वाहन आदि की खरीदारी से बचना होगा क्योंकि वाहन इत्यादि पर भी खर्च होते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

कुंभ राशि
आपकी राशि कुंभ है तो केतु का कन्या राशि में गोचर आपके आर्थिक मामलों के लिए अच्छा नहीं है। जमा धन की रक्षा-सुरक्षा को लेकर सोच-विचार कर लें। इस समय कभी-कभार अप्रत्याशित लाभ संभावित है, लेकिन संचित धन खर्च न होने पाए इस पर ध्यान देने की जरूरत होगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए प्रयास करना होगा और विरोधियों से सावधान रहना होगा। विद्यार्थीगण अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने के लिए तैयार रहें। साथ ही स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। इस समय कुंभ राशि वालों को आचार-व्यवहार में सजग रहना होगा, ताकि आप किसी बड़ी समस्या में न पड़ें।
मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो केतु राशि परिवर्तन के प्रभाव से दैनिक रोजगार में बाधा आ सकती है। इसलिए आर्थिक मामले में सामान्य तौर पर अनुकूलता की संभावना नहीं है। इस समय खर्च अधिक रह सकते हैं और आमदनी कम रह सकती है, लेकिन अल्प मात्रा में ही सही बीच-बीच में आमदनी होते रहने से आप थोड़ी सी राहत महसूस कर सकेंगे। घरेलू उलझन के कारण तनाव रहेगा और इस वजह से मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। विशेषकर दांपत्य जीवन में असंतोष के भाव या उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साझेदारी के कामों में बहुत ही पारदर्शिता रखनी होगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Ketu Change 2023: 18 माह केतु खेलेगा भयानक खेल, जानें जिंदगी में कौन होगा पास, कौन फेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.