बृहस्पति जिस भी राशि में गोचर करते हैं, उस राशि के जातक को सभी क्षेत्रों से शुभ परिणाम मिलते हैं। गुरु की चाल धीमी होने से इसका असर लंबे समय तक रहता है। अब जब गुरु मेष राशि में जाएंगे तो इस राशि के साथ कई अन्य राशियों वालों को भी लंबे समय तक शुभ परिणाम मिलेगा(Guru Gochar 2023 Effect)।
मेषः ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार अप्रैल में बृहस्पति मेष राशि के लग्न भाव में गोचर होने जा रहे हैं। इससे कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। ऐसे लोग जो साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे लाभ के योग हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस अवधि में सिंगल लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
ये भी पढ़ेंः Shattila Ekadashi Upay: भगवान का मंत्र करियर को लगाएगा पंख, इस उपाय से खींच सकते हैं ध्यान
कर्कः शुभ ग्रह बृहस्पति कर्क राशि वालों के कर्म भाव में गोचर करेंगे। इससे आपकी प्रोन्नति की संभावना है, धन लाभ का भी योग बनगा। जिन्होंने हाल ही में नौकरी की शुरुआत की है, उनके लिए अधिक लाभ की स्थिति है। इस राशि के व्यापारियों के लिए भी धन लाभ का योग बनेगा।

मीनः गुरु 22 अप्रैल 2023 को मीन राशि के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसका शुभ परिणाम मिलेगा, ताकत और सेहत वाले इस भाव में गुरु गोचर से आपको बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होगी। इससे आप धन बचाने में सफल होंगे।
यदि किसी कारण आपके पैसे चोरी हो जाते हैं तो वह मिल भी जाएंगे। जो लोग उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उनको विदेश जाने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने का भी योग है।