bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

christmas 2022 : 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, सबसे पहले यहां मनाई गई थीं यीशु के जन्म की खुशियां

क्रिसमस डे christmas 2022 के ये इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप, फादर ईश्वरदास मिंज से जानें कैसे हुई क्रिसमस christmas 2022 मनाने की शुरुआत…

Dec 16, 2022 / 03:44 pm

Sanjana Kumar

भोपाल। हिन्दु और मुस्लिमों के पवित्र और बड़े त्योहार दिवाली तथा ईद की तरह ही इसाई समुदाय का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है क्रिसमस christmas 2022। देश और दुनियाभर में इसे लोग 25 दिसंबर को मनाया जाता है। माना जाता है कि प्रभु यीशु के जन्म दिन की खुशी में इसे christmas 2022 सेलिब्रेट किया जाता है। क्रिसमस डे christmas 2022 से 15 दिन पहले चर्च समेत घरों में भी खुशियों का दौर शुरू हो जाता है। क्रिसमस christmas 2022 की तैयारियां जोरों पर होती है, तो कैरोल सॉन्ग गाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसाईयों की धार्मिक पुस्तक बाइबिल में भी यीशु के जन्म की तारीख नहीं दी गई, फिर भी इसाई धर्मावलंबी इसे 25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं? फादर ईश्वरदास मिन्ज आपको बता रहे हैं क्रिसमस की कुछ ऐसी ही रोचक बातें जिन्हें अब तक नहीं जानते होंगे आप…

 

पहले नहीं था क्रिसमस डे मनाने का रिवाज christmas 2022
जीजज क्राइस्ट, प्रभु यीशु या ईसा मसीह इन्हें ईश्वर की संतान माना जाता है। क्रिसमस christmas 2022 का नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा गया। हालांकि इनकी जन्म तिथि को लेकर कई मतभेद देखे जाते हैं। इतिहास के पन्नों में जो कुछ उल्लेख मिलता है उसके अनुसार 7 से 2 ई. पूर्व के बीच ईसा मसीह का जन्म हुआ था। बताया जाता है कि पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस christmas 2022 मनाने का कोई रिवाज नहीं था। सूर्य के उत्तरायण में जाने के मौके पर एक दूसरा बड़ा त्योहार मनाया जाता है। उस दिन सूर्य की उपासना की जाती। 25 दिसंबर से दिन बढऩे लगता है, इसलिए इसाइयों के बीच मान्यता थी कि इस दिन सूर्य का पुनर्जन्म होता है। उन्हें जीसस क्राइस्ट के जन्म की वास्तविक तिथि के बारे में पता नहीं था, तो उन्होंने इसी खास मौके को यीशु के जन्मदिन यानी क्रिसमस christmas 2022 के रूप में मनाना शुरू कर दिया। इससे पहले ईस्टर इसाइयों का प्रमुख त्योहार था। इतिहास बताता है कि पोप सेक्स्तुस जूलियस अफ्रिकानुस वह पहले शख़्स थे, जिन्होंने बड़े दिन christmas 2022 की तारीख तय की। उन्होंने साल 221 में ईसाई क्रोनोग्राफी में 25 दिसंबर का उल्लेख किया है। रोम के पहले ईसाई सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने भी इसी तिथि को मान्यता दी है।

ये भी पढ़ें: धनु संक्रांति आज : शुभ फल के लिए इस घड़ी में करें दान -पुण्य, सूर्य देव की कृपा से बरसेगा धन बढ़ेगा वैभव

ये भी पढ़ें: 30 साल बाद स्वराशि में प्रवेश करेंगे शनि देव, 17 January से कुंभ राशि में शुरू होगा साढ़े साती का दूसरा चरण

जरूर पढ़ें ये किस्सा christmas 2022
ईसाई धर्म में प्रचलित कथा के मुताबिक, भगवान ने अपने दूत जिब्राईल, जिसे गैब्रिएल भी कहते हैं, को मरियम नाम की एक महिला के पास भेजा था। जिब्राईल ने मरियम को बताया कि उनके गर्भ से एक शिशु का जन्म होगा। और जो शिशु उनके गर्भ से जन्म लेगा, उसका नाम जीसस क्राइस्ट होगा। वह ऐसा राजा बनेगा, जिसका साम्राज्य असीमित होगा। मान्यता है कि कि जब-जब देवदूतों का जन्म होता है तो गैब्रिएल पहले आकर इसकी सूचना दे जाते हैं।

यहां हुआ था प्रभु यीशु का जन्म christmas 2022
मरियम वर्तमान में इजराइल का एक शहर था नाजरथ वहां रहती थीं। जब वह गर्भवती थीं, तब इस शहर में जनगणना का काम चल रहा था। इसलिए यह शहर पूरी तरह से भरा हुआ था। सभी धर्मशालाएं, सार्वजनिक आवास गृह पूरी तरह भरे हुए थे। जगह के अभाव में मरियम ने एक अस्तबल में आधी रात को यीशु को जन्म दिया। christmas 2022 तब नाजरथ रोमन साम्राज्य में था। जन्मस्थल से कुछ दूरी पर कुछ चरवाहे भेड़ चरा रहे थे। कहा जाता है कि भगवान स्वयं देवदूत का रूप धारण कर वहां आए और उन्होंने चरवाहों से कहा कि ‘इस नगर में एक मुक्तिदाता का जन्म हुआ है, ये स्वयं भगवान ईसा हैं।’ देवदूत की बात पर यकीन करके christmas 2022 चरवाहे उस बच्चे को देखने गए। देखते ही देखते बच्चे को देखने वालों की भीड़ बढऩे लगी। लोगों का मानना था कि यीशु ईश्वर का पुत्र है और यह कल्याण के लिए पृथ्वी पर आया है।

 

ये भी पढ़ें: Kankali Mata Mandir यहां मां के चमत्कार देखने उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन मात्र से होती है मुराद पूरी

ये भी पढ़ें: बेहद कारगर है फेंग्शुई (Feng shui) , घर में जरूर रखें ये चीजें (Feng shui product) लाएंगी खुशहाली

पहली बार यहां मनाई गई थी खुशी
क्रिसमस christmas 2022 से जुड़ा पहला खास त्योहार 336 ईस्वी के दौरान रोम में मनाया गया। उसके बाद से इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। अब यह शायद दुनिया का इकलौता त्योहार है, जब लगभग सभी देशों में छुट्टी रहती है। इसे दुनिया के हर देश में हर जाति और वर्ग के लोग मनाने लगे हैं। कई मुल्कों में 24 दिसंबर की शाम से ही क्रिसमस christmas 2022 से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। वहीं, ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों में क्रिसमस christmas 2022 के अगले दिन यानी 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: नए साल में फॉलो करें ये अचूक उपाय, हर दिन होगा मंगलमय और शुभ

ये भी पढ़ें: गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8gdlkz

रोशन बारां बताती हैं कि 15 दिन पहले से ही इस त्योहार की तैयारियां आपको हर घर में नजर आने लगती हैं। चर्च के साथ ही घरों में भी कैरोल सॉन्ग carol song गाए जाने लगते हैं। क्रिसमस christmas 2022 के दिन चर्च जाते हैं, मास (एक तरह की प्रार्थना) में शामिल होते हैं। चर्च से ही एक-दूसरे को बधाई देने का दौर शुरू हो जाता है। घर लौटकर भी लोग एक-दूसरे के घर जाकर क्रिसमस christmas 2022 विश करते हैं। ईद और दिवाली की ही तरह ही इस त्योहार पर भी लोग कई दिन तक सेलिब्रेशन करते हैं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / christmas 2022 : 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, सबसे पहले यहां मनाई गई थीं यीशु के जन्म की खुशियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.