bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

Horoscope Today 15 December: जानें किस राशि के व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा दिन, किसके लिए शुभ किसके लिए अशुभ

Horoscope Today 15 December: आज दिन बृहस्पतिवार है। आज ग्रहों की स्थिति ऐसी है, जिससे विभिन्न राशि के जातकों पर अलग-अलग असर होगा। आइये जानते हैं कि बृहस्पतिवार 15 दिसंबर का राशिफल कैसा है।

Dec 15, 2022 / 10:21 am

shailendra tiwari

आज का राशिफल 15 दिसंबर

Aaj Ka Rashifal: आज साल 2022 के दिसंबर महीने की 15 तारीख है और वार बृहस्पतिवार है तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिषी पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता से आज यानी बृहस्पतिवार Thursday, 15 दिसंबर 2022 के दिन का आपका राशिफल क्या कहता है।
मेष: मेष राशि के विवाह योग्य व्यक्तियों को मन चाहा जीवन साथी मिल सकता है, इससे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है, इसलिए टकराव वाली बातों से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय और चिंता सताएंगे। हालांकि शत्रु शांत रहेंगे।
वृषभ : आज का दिन नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलने की संभावना है। घर-परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज शुरू की गई यात्रा सफल रहेगी।
मिथुन : परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक करना होगा।

कर्क : मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। मेष राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हे।

सिंह : आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध आएगा और दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।

कन्या : जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।


तुला: कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
वृश्चिक : आप की भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।


धनु : परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद सम्भव है।

मकर: व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव है।


कुम्भः व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आप के कार्यो में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
मीन : आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की की चिंता रहेगी बड़ा निवेश कर का जोखिम न लें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope Today 15 December: जानें किस राशि के व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा दिन, किसके लिए शुभ किसके लिए अशुभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.