Jupiter Transit April: ज्योतिष के अनुसार कई बार पापी ग्रह शुभ ग्रहों की शुभता को नष्ट कर देते हैं, 22 अप्रैल को ऐसा ही घटना घटने वाली है जब गुरु गोचर (Guru Gochar) से मेष राशि में गुरु चांडाल योग (Guru Chandal Yog) बन जाएगा, जिसके कारण कई राशियों के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 22 अप्रैल को गुरु के राशि परिवर्तन कर मेष राशि में पहुंचने से यहां पहले से मौजूद राहु के साथ गुरु की राहु साथ युति बन जाएगी। इसके कारण मेष राशि में गुरु चांडाल योग बनेगा। यह बहुत अशुभ योग होता है, जिसके कारण गुरु ग्रह की शुभता नष्ट हो जाएगी और सभी राशि के जातकों पर दुष्प्रभाव पड़ेंगे। यह स्थिति अक्टूबर में राहु के राशि परिवर्तन तक बनी रहेगी। तब तक राहु उल्टी बुद्धि चलाकर लोगों को नुकसान पहुंचाएगा। आइये जानते हैं इसका सबसे ज्यादा नुकसान किसको होगा।
ये भी पढ़ेंः इस शहर में मांसाहार मना है, जानिए शाकाहारी शहर से जुड़े रोचक तथ्य
मेषः ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार अशुभ गुरु चांडाल योग मेष राशि के लग्न भाव में बनेगा। इससे आने वाले सात महीने मेष राशि के जातक के लिए मुसीबत वाले होंगे। इससे मेष राशि के जातकों को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी, आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। मेष राशि के जातकों को कारोबार में नुकसान भी हो सकता है या आकस्मिक खर्च आ सकते हैं, स्वास्थ्य में गिरावट भी हो सकती है।

मिथुनः गुरु चांडाल योग के कारण आने वाले छह महीने मिथुन राशि के जातक के लिए भी मुश्किल भरे हैं। इस राशि के जातक के जीवन पर भी गुरु चांडाल योग का दुष्प्रभाव पड़ेगा। अक्टूबर तक मिथुन राशि के जातकों को अशुभ समाचार प्राप्त होने की आशंका रहेगी। धन और स्वास्थ्य के मामलों में इस राशि के जातक को नुकसान होने की आशंका है। पेशेवर जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु गोचर प्रभाव से उत्पन्न हुई स्थिति के निष्प्रभावी होने तक जल्दबाजी में फैसला न करें। गुरु चांडाल योग के प्रभाव से बॉस से विवाद हो सकता है।
कन्याः ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मेष राशि में 22 अप्रैल से बन रहे गुरु चांडाल योग के कारण कन्या राशि के जातकों को भी मुश्किल समय देखना पड़ेगा। इस अवधि में गुरु गोचर के कारण कन्या राशि के अष्टम भाव में अशुभ योग बनेगा। इसके चलते आप जो भी काम करना चाहेंगे, उसमें बाधाएं आएंगी। यदि घर का निर्माण कराना चाह रहे हैं या संपत्ति से संबंधित कोई डील करने वाले हैं तो आपको सजग रहने की जरूरत होगी।
इसके दुष्प्रभाव से आपकी आय में कमी आएगी और खर्च बढ़ेगा। इसके चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं घर के वातावरण में भी नकारात्मक बदलाव आएगा। इस बीच परिवार का कोई सदस्य गंभीर रूप से अस्वस्थ हो सकता है। करियर और परिवार का वातावरण आपको तनाव में डालेगा।
ये भी पढ़ेंः Akshay Tritiya 2023: इस दिन है अक्षय तृतीया, जानिए स्वर्ण खरीदारी का मुहूर्त
धनुः गुरु गोचर का नकारात्मक प्रभाव धनु राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस राशि के जातक को विशेष रूप से वाहन चलाते समय विशेष सावधान रहने की जरूरत होगी। गुरु चांडाल योग बनने से धनु राशि के जातक को व्यापार में घाटा हो सकता है। इस दौरान खर्च में हुई बढ़ोतरी आर्थिक स्थिति को पटरी से उतार देगा। हालात ऐसे बनेंगे कि आपको अज्ञात भय सताता रहेगा। नौकरी व्यापार की चुनौतियां आपकी मानसिक स्थिति को भी चुनौती देंगी। नौकरी में अधिकारियों को संतुष्ट करना मुश्किल हो जाएगा। व्यापार में लिए गए फैसले नुकसान की ओर ले जाएंगे।

मकरः गुरु गोचर के प्रभाव से मकर राशि के चौथे भाव में अशुभ गुरु चांडाल योग बन रहा है। इसके दुष्प्रभाव के चलते मकर राशि के जातक को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। गृह कलह बढ़ जाएगा। खर्च बढ़ना आप पर आर्थिक दबाव बढ़ाएगा और अशांति पैदा करेगा। इससे मानसिक तनाव होगा। गुरु चांडाल योग के कारण ससुराल पक्ष से आपके संबंध बिगड़ेंगे। पति पत्नी पुरानी बातों पर उलझ जाएंगे, पारिवारिक जीवन ऐसे नहज पर पहुंच जाएगा जिसको संभालना मुश्किल हो जाएगा।