वृष
वृष राशि वालों के लिए साल का यह पहला सूर्य ग्रहण बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। सूर्य ग्रहण के बाद से इस राशि के लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी। इन्हें शुभ फल मिलने शुरू हो जाएंगे। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होना शुरू हो जाएगी। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। सूर्य ग्रहण काशुभ या अशुभ प्रभाव ग्रहण के बाद 6 महीने तक रहता है। इसीलिए इस राशि के लिए अगले 6 महीने लाभ देने वाले रहेंगे। इन्हें कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण अत्यंत लाभकारी साबित होगा। वहीं जो लोग नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए भी सूर्य ग्रहण के बाद अगले 6 महीने शुभ रहने वाले हैं।
मिथुन
इस राशि के लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस करने वाले लोगों की तरक्की होगी। वहीं बिजनेस में लाभ के योग भी बन रहे हैं। सूर्य ग्रहण का असर 6 महीने तक दिखेगा। ऐसे में ये 6 महीने आपके लिए शुभ समाचार देने वाले साबित होंगे। नौकरी करने वाले लोगों की कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस दौरान इस राशि के लोगों को परिवार का साथ मिलेगा। हालांकि इस अवधि में आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए।
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण खुशियां लाने वाला रहेगा। चूंकि सूर्य ग्रहण का असर 6 महीने की अवधि तक दिखाई देता रहता है। इसीलिए सूर्य ग्रहण के बाद अगले 6 महीने आपको लाभ दिलाने वाले रहेंगे। आपको पिछले निवेशों से लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आप अपने शत्रुओं पर काबू रख सकेंगे। वहीं आपको इस दौरान सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।
मीन
मीन राशि के लोगों के लिए साल का यह पहला सूर्य ग्रहण इनकी आय बढ़ाने वाला साबित होगा। सूर्य ग्रहण के बाद अगले 6 महीने इनके लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। इस दौरान आपकी मुलाकात वरिष्ठ लोगों से होगी, ये लोग समाज में अपना रसूख रखने वाले होंगे। ये लोग आपको जीवन में आगे बढ़ाने वाले साबित होंगे।
भारत में नहीं, बल्कि इन जगहों पर दिखा ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखा। लेकिन भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर ही दिखाई दिया।