bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

सपने में छिपकली दिखने का क्या होता है संकेत, जानिए इन सपनों के भी अर्थ

कई लोग सोते समय स्वप्न देखते हैं, स्वप्न शास्त्र में परिस्थितियों के अनुसार शुभ फल और अशुभ फल की व्याख्या की गई है। आइये जानते हैं सपने में इन पांच चीजों और जीवों को देखने का क्या अर्थ है।

Jul 08, 2023 / 01:27 pm

Pravin Pandey

dream astrology hindi river ka sapana

सपने में सांप (snake in deam ): कई लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र में इसके शुभ और अशुभ दोनों संकेत बताए गए हैं। स्थितियों के अनुसार इनके अलग-अलग अर्थ निकाले जाते हैं। जानकारों के अनुसार सपने में मरा सांप दिखाई दे रहा है तो इसका अर्थ है शुभ समय आने वाला है, आपने राहु दोष से उत्पन्न दोष झेल लिए हैं। रात में सोते समय सफेद, सुनहरा या चमकीला सांप दिखे तो इसे भाग्योदय और पूर्वजों के आशीर्वाद से जोड़कर देखा जाता है।

सपने में सांप आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे और आपको देखकर छिप जाए तो मानना चाहिए कि पितृदेव आपकी रक्षा कर रहे हैं। सांप फन उठाए या खुदाई करते दिखे तो धन प्राप्ति का इशारा समझना चाहिए। सपने में सांप काटने से मृत्यु दीर्घायु का संकेत है। सपने में सांप डसना किसी गंभीर संकट के आने की सूचना समझनी चाहिए। सांप का दांत दिखाना धोखा दिए जाने, बार-बार सांप दिखाई देना पितृ दोष, सांप नेवले की लड़ाई कचहरी के मामले में फंसने का संकेत है।
सपने में पानी देखना (river in dream): स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में नदी देखते हैं तो यह शुभ फल मिलने का संकेत है, इसमें आप तैरते हैं तो इस स्वप्न का भी फल शुभ है। यह इच्छा पूरी होने, सफलता मिलने और नए अवसर मिलने का संकेत है। बारिश देखना सफलता मिलने का इशारा माना जाता है। कुएं का पानी धन लाभ, सफलता, नौकरी व्यापार में तरक्की आदि का संकेत माना जाता है। लेकिन समुद्र दिखना अच्छा नहीं माना जाता है, इसका अर्थ किसी वाद विवाद में फंसना बताया जाता है। गंदा पानी या बाढ़ देखना भी शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसे अशुभ समाचार से जोड़कर देखा जाता है।

सपने में पूजाः Dream astrology के अनुसार यदि आप सपने में खुद को पूजा करते देखते हैं तो इसका अर्थ है अच्छा समय आने वाला है। सपने में मंदिर दिखना जीवन में घटित होने वाली बड़ी घटनाओं का संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर मंदिर जाकर दान करना चाहिए, इससे हर मनोकामना पूरी होती है। शेर पर सवार दुर्गा मां दिखाई दें तो इसका अर्थ है परेशानी खत्म होने वाली है। माता लक्ष्मी दिखाई दें तो यह धनलाभ या फंसा धन वापस मिलने का संकेत माना जाता है।
ये भी पढ़ेंः Kalashtami 2023 Vaishakh: इस दिन है कालाष्टमी व्रत, काल भैरव की कृपा से अशुभ ग्रह भी देते हैं शुभ फल

ये भी पढ़ेंः Dreams: सपने में मृत व्यक्तियों के दिखने का संकेत, जानिए अच्छा है या बुरा
सपने में छिपकली (Lizard in dream): स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कोई छिपकिली झपट्टा मारते दिखाई देती है तो यह आपके अलर्ट होने की जरूरत का संकेत है। छिपकली का कीड़े खाना आपके जीवन में होने वाले नुकसान या आर्थिक संकट में फंसने का संकेत है। छिपकली का बच्चा देखने पर काम में रूकावट, घर में घुसते छिपकली देखने का अर्थ घरेलू परेशानी से लगाया जाता है। सपने में खुद को छिपकली मारते देखना शुभ संकेत है, इसका अर्थ लगाया जाता है परेशानियों का हल निकाल लेंगे।
सपने में खुद को देखनाः सपने में खुद को रोते देखना जीवन में बड़ी उपलब्धि पाने का इशारा माना जाता है। कब्रिस्तान के बीच खुद को देखना फंसा हुआ धन मिलने का संकेत माना जाता है। खुद को सपने में तारे देखते हुए पाने पर खुशखबरी मिलने का संकेत माना जाता है। व्यापार में मुनाफा मिलने का संकेत माना जाता है और खुद को तंगहाल देखना भी शुभ बताया जाता है। खुद के हाथ में गुलाब का फूल माता लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है।
लेकिन यदि व्यक्ति सपने में खुद को निर्वस्त्र देखे तो ये भविष्य में बड़ी शारीरिक समस्या का इशारा है, महिला खुद को दुल्हन के रूप में देखे तो यह भी शारीरिक समस्या आने का संकेत है। गंदी साड़ी पहने देखना निगेटिव थिंकिंग को दिखाता है। वहीं साड़ी पहनते देखना सकारात्मकता का संकेत है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / सपने में छिपकली दिखने का क्या होता है संकेत, जानिए इन सपनों के भी अर्थ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.