bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

कौन हैं आपके इष्ट देव, धनवान बनने के लिए राशि के अनुसार जपें इनके मंत्र

Dhanawan Banane Ka Mantra: आज के समय में हर काम के लिए किसी न किसी तरह पैसे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में समाज का एक बड़ा तबका अक्सर आर्थिक संकट से जूझता रहता है। लेकिन हमारे धार्मिक ग्रंथों में कई ऐसे धनवान बनने के उपाय (Dhanawan Banane Ke Upay) बताए गए हैं, जिससे व्यक्ति अपनी गरीबी से छुटकारा पा सकता है।

Jan 27, 2023 / 12:17 pm

Pravin Pandey

Dhanawan Banane Ke Upay

Dhanawan Banane Ke Upay: दरअसल, हर व्यक्ति की एक चंद्र राशि होती है और इसका स्वामी एक ग्रह होता है और ग्रह का एक इष्ट देव होता है, धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अगर हम इष्ट देव को प्रसन्न कर (Dhanawan Banane Ka Mantra) लें तो हमारी आर्थिक और व्यापारिक समस्याओं का अंत हो सकता है। इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में मंत्र बताए गए हैं, जिससे आपकी तंगी दूर हो सकती है और आप धनवान बन सकते हैं।

मेषः मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। हनुमानजी की पूजा से मंगल की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में आ रही सभी तरह की बाधाओं के निदान के लिए मेष राशि के जातकों को हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। ऊँ हनुमते नमः मंत्र का नित्य जाप करने से आर्थिक और वित्तीय क्षेत्र में लाभ होता है।

वृषः इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। वृष राशि के जातकों को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। ऊँ दुर्गा देव्यै नमः मंत्र के जाप से वृष राशि वालों की आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है।

मिथुनः मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है और इस राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। भगवान गणेश के मंत्र ऊँ गं गणपतये नमः के जाप से नौकरी और व्यवसाय में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं।

कर्कः इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा के इष्ट देवता शिव हैं। कर्क राशि वालों को अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। ऊँ नमः शिवाय मंत्र का रोजाना जाप आपके लिए फलदायी होगा।

सिंहः इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। सिंह राशि के जातकों को रोजाना भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी पूजा करनी चाहिए। ऊँ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करने से आपको लाभ होगा।

कन्याः इस राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं, कन्या राशि के जातकों को गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आपको सुबह शाम ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Horoscope Today: आज के दिन निवेश शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

तुलाः इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि वालों के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा लाभदायक मानी जाती है, अगर तुला राशि के जातक माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर लें तो उनकी धन संबंधी समस्याएं छू मंतर हो जाएंगी। इसके लिए आप ऊँ महा लक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपके पास धन बढ़ेगा।

वृश्चिकः इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि वालों को हनुमानजी की पूजा लाभदायक होगी। ऊँ हं हनुमते नमः मंत्र के जाप से शारीरिक पीड़ी और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

धनुः इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। धनु राशि के जातकों के लिए भगवान विष्णु की पूजा फलदायी है। ऊँ श्री विष्णवे नमः मंत्र के जाप से आपको व्यवसाय में लाभ होगा।


मकरः इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के लिए शनिदेव या हनुमानजी की पूजा उत्तम फलदायी होगी। ऊँ शम् शनिश्चराये नमः मंत्र का जाप करने से बाधा दूर होगी और आपको सुख शांति मिलेगी।

कुंभः इस राशि के भी स्वामी शनि हैं। शनि देव के गुरु भगवान शंकर हैं। इसलिए कुंभ राशि के जातक को शनि देव के साथ भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इससे कुंभ राशि वालों का संकट दूर होगा। ऊँ महामृत्युंजय नमः मंत्र का सुबह शाम 108 बार जाप आपकी समस्याओं का अंत करेगा।

मीनः इस राशि के भी स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि के जातक के लिए नारायण के जाप और ध्यान से लाभ होता है। ऊँ नारायणाय नमः और ऊँ गुरुवे नमः मंत्र का जाप आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / कौन हैं आपके इष्ट देव, धनवान बनने के लिए राशि के अनुसार जपें इनके मंत्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.