bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

चंद्र ग्रहण से कहीं खुशी कहीं गम, जानें मेष से मीन तक के लिए राहु किसका बिगाड़ेगा खेल, किसको देगा तोहफा

Chandra Grahan 2024: साल का तीसरा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण कल लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो इससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। किसी को साल के आखिरी चंद्रग्रहण से लाभ होगा तो किसी को नुकसान तो आइये जानते हैं सभी राशि पर चंद्रग्रहण 2024 का असर …

जयपुरSep 17, 2024 / 04:34 pm

Pravin Pandey

चंद्र ग्रहण 2024

मीन राशि में ग्रहण योग

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण मीन राशि में 18 सितंबर को लग रहा है। इसी में पहले से विराजमान राहु और गोचर के बाद पहुंचे चंद्रमा ग्रहण योग बना रहे हैं। इससे मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों पर धन हानि, मानसिक और सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
इसलिए इस समय कुछ नया काम करने से बचें, जबकि इसी समय शुक्र चंद्रमा का समसप्तक और चंद्रमा मंगल का धन योग भी रहेगा। इस कारण वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के लोगों पर कुछ शुभ प्रभाव भी पड़ सकता है। इसके कारण नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में कुछ लाभ मिल सकता है। आइये जानते हैं मेष से मीन तक पर चंद्र ग्रहण का क्या पड़ेगा असर …

मेष राशि

चंद्र ग्रहण का मेष राशि वालों पर बुरा असर पड़ सकता है। यदि मेष राशि के लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं रखते तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे नौकरी में समस्या फेस करनी पड़ सकती है।
इसके कारण नौकरी में बदलाव भी आ सकता है। धन हानि हो सकती है, बचत नहीं होगी। लंबी दूरी की यात्रा में परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन और घर परिवार के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।
चंग्र ग्रहण 2024 का प्रभाव

वृषभ राशि

साल के तीसरे चंद्र ग्रहण के कारण वृषभ राशि वालों को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा कई और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखकर सही रास्ते पर चलें वर्ना सफाई देनी पड़ सकती है। रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। विवाह की संभावना प्रभावित होगी। कान से संबंधित बीमारी हो सकती है। लेकिन नौकरी में कोई प्रस्ताव मिल सकता है।
Chandra Grahan 2024 effect on taurus
वृषभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति उतार चढ़ाव वाला रहेगा लापरवाही पर धन हानि होगी तो कुछ मालों में लाभ का भी अवसर मिलेगा।
शेयर बाजार से जुड़े हैं तो सोच समझकर निवेश करें। इस समय नई नौकरी और आय का अवसर, पदोन्नति मिल सकती है। लेकिन आपको आंखों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः बिस्तर पर बैठ कर ना खाएं वर्ना धन का होगा नाश, जल्द ही हो जाएंगे कंगाल, जानिए धार्मिक वैज्ञानिक आधार
Chandra Grahan 2024 effect on gemini
मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

कर्क राशि

यदि आपकी राशि कर्क है और आप मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं तो चंद्र ग्रहण के प्रभाव से लाभ हो सकता है। लेकिन इसके कारण परिवार के लोगों से दूरियां बढ़ सकती हैं। करियर में ग्रोथ के लिए मेहनत करनी होगी।
पिता की सेहत का ख्याल रखना होगा। मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके कार्यस्थल पर बदले हालात के कारण नौकरी बदलने का मन करेगा।

Chandra Grahan 2024 effect on cancer
चंद्र ग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण के कारण सिंह राशि वालों के जॉब में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। अच्छी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो अभी इंतजार करना पड़ेगा। मन बेचैन रहेगा, चिंता और भय हो सकता है। वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है। लेकिन कुछ लाभ का मौका भी मिल सकता है।
Chandra Grahan 2024 effect on leo
चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर असर

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण के कारण कन्या राशि वालों का जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। करियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति उतार चढ़ाव वाला रहेगा कहीं धन हानि हो सकती है तो पत्नी को मायके से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा आत्म निर्भर बनने की तरफ बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः Chandra Grahan 2024: स्त्री-पुरुष सबके लिए जरूरी हैं ये नियम, जानिए ग्रहण के समय और बाद में क्या नहीं करना चाहिए

Chandra Grahan 2024 effect on virgo
कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

तुला राशि

आपकी राशि तुला है तो बिजनेस में हानि की आशंका है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किसी बड़ी डील को पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें देरी होगी। इसलिए धैर्य बनाकर रखें। मानसिक थकान हो सकती है। इस अवधि में तुला राशि वाले भावुक बनेंगे। करियर में कोई मौका द्वार खटखटा सकता है।
Chandra Grahan 2024 effect on libra
चंद्र ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि

चंद्र ग्रहण के कारण वृश्चिक राशि वालों को किसी से धोखा मिल सकता है। सोशल मीडिया पर सतर्क रहें, पोस्ट, लाइक और शेयर करने में सावधानी रखें वर्ना ट्रोलिंग का शिकार हो सकते हैं। आपके जीवन में परेशानी हो सकती है।
Chandra Grahan 2024 effect on scorpio
चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर असर

धनु राशि

चंद्र ग्रहण के कारण धनु राशि के लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। भागदौड़ रहेगी। पर्सनल लाइफ भी प्रभावित होगी, इससे तनाव होगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। करियर में कोई मौका भी दस्तक दे सकता है।
Chandra Grahan 2024 effect on dhanu rashi
धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

मकर राशि

चंद्र ग्रहण मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ेगा। धन की कमी से जरूरी कामों पर ब्रेक लग सकता है। जल्दी पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट लेने से बचें। निजी जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। करियर में लाभ का कोई मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः इस डेट को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में सूतक मान्य है या नहीं

Chandra Grahan 2024 effect on makar rashi
चंद्र ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का मार्केट में पैसा फंस सकता है, उधार देने से बचें। अनावश्यक खर्च करने से बचें, परिवार को समय दें, जीवन में खुशियां आएंगी। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। किसी को भी प्रभावित करने में सफल होंगे।
Chandra Grahan 2024 effect on aquarius
चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव

मीन राशि

चंद्र ग्रहण मीन राशि में लग रहा है। इसलिए मीन राशि वालों को धन और सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। पुरुषों को महिलाओं के साथ थोड़ा संभलकर व्यवहार करना होगा वर्ना छवि प्रभावित होगी। नकारात्मक विचार अधिक प्रभावी रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपका कूटनीतिक पक्ष अधिक देखने को मिलेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / चंद्र ग्रहण से कहीं खुशी कहीं गम, जानें मेष से मीन तक के लिए राहु किसका बिगाड़ेगा खेल, किसको देगा तोहफा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.