मेष
इस राशि के लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग सुखद और लाभकारी साबित होगा। दरअसल यह योग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बना है। इसलिए इस समय आपके व्यतित्व में निखार आ सकता है। साथ ही सूर्य देव आपकी संतान, शिक्षा और प्रेम- संबंध के स्वामी हैं। बुध ग्रह साहस-पराक्रम और रोग, शत्रु स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। या वह किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह हो सकता है या रिश्ते की बात चल सकती है।
मिथुन
बुधादित्य राजयोग मिथुन राशि के लोगों के धन में वृद्धि कराएगा। इससे आप खुश और संतुष्ट रहेंगे। हर क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलने लगेगी। इस एक महीने की अवधि में आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं, लाभ होगा। आपकी आय के नए साधन भी बनेंगे।
कर्क
बुधादित्य राजयोग कर्क राशि के लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। दरअसल यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बना है। साथ ही सूर्य देव आपके धन भाव और बुध ग्रह 12वें भाव और तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसीलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको छोटे भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। फिजूल खर्च रुक सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने साथियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में सफल होंगे। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। आय बढ़ेगी। वहीं नौकरपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
सिंह
इस राशि के लोगों के लिए यह बुधादित्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। यह राजयोग इनकी राशि से भाग्य स्थान में बना है। इसीलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों, आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। इस अवधि में आपके अटके हुए काम बनेंगे। वहीं कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको कामयाबी मिल सकती है। बुध ग्रह धन और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आपकी आय के नए माध्यम बन सकते हैं।