bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

Margi Budh 2023: बुध हुए मार्गी, इन राशियों की खोलेंगे किस्मत, इन लोगों को झेलना पड़ सकता है आर्थिेक नुकसान

budh margi: mercury retrograde on may 15, 2023 benefit for these people: बुध आज से मार्गी हो गए हैं। वे आज 15 मई 2023 को सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर मार्गी हुए हैं। वे 7 जून 2023 तक मार्गी ही रहेंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी से जानें बुध मार्गी होकर आपकी राशि पर कैसा असर डालेंगे शुभ या अशुभ, जानें उपाय भी…

May 15, 2023 / 10:48 am

Sanjana Kumar

budh margi: mercury retrograde on may 15, 2023 benefit for these people: नवग्रहों के राजकुमार बुध को भाषा-शैली और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। विशेष रूप से बिजनेस, संचार, वाणिज्य और तर्क-वितर्क का कारक ग्रह है बुध। यदि कुंडली में यह शुभ प्रभाव देने वाला होता है, तो व्यक्ति इसके प्रभाव से बुद्धिमान और अपनी भाषा-शैली का सटीक और गंभीरता से प्रयोग करने वाला बनता है। वर्तमान में बुध मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इसी राशि में वह वक्री चाल चल रहे हैं। बुध आज से मार्गी हो गए हैं। वे आज 15 मई 2023 को सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर मार्गी हुए हैं। वे 7 जून 2023 तक मार्गी ही रहेंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी से जानें बुध मार्गी होकर आपकी राशि पर कैसा असर डालेंगे शुभ या अशुभ, जानें उपाय भी…

मेष
आपकी राशि से बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर आपकी राशि में मार्गी हुए हैं। इससे आपके बौद्धिक-विकास और ज्ञान में वृद्धि होगी। बिजनेस में विस्तार के लिए आप समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। ये लोग भविष्य में आपको लाभ दिलाएंगे। यदि आप अब तक अविवाहित हैं और शादी की बात चल रही है, तो आगे समस्या आ सकती है। परिवार में बच्चों को विशेष लाभ होगा। वे स्कूल में अच्छे अंक पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मन में कई ख्याल आएंगे, जो आपके कार्यों में बाधा बन सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। अपने गुरु से मदद लेनी पड़ेगी।

करें ये उपाय – बुधवार के दिन गणेश मंदिर में दूर्वा और लाल फूल अर्पित करें। वहीं बैठकर ऊँ गं गणपतये नम: मंत्र का 13 माला जाप करें। इसके बाद थोड़ी सी दूर्वा और लाल फूल घर के पूजा कक्ष में रखें। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।

वृषभ
बुध आपके दूसरे और पांचवें घर के स्वामी होकर बारहवें घर में हुए हैं। परिवार के लोगों के साथ सुख के पल बिताएंगे। नया घर खरीदने योग हैं। या फिर पुराने घर को ही रिनोवेट करवा सकते हैं। बिजनेस मैन अपना बिजनेस करीबी रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ न करें, वरना कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप कठिन परिश्रम करेंगे। इससे आपको अच्छे फल मिलेंगे। आप जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। स्टूडेंट्स मन लगाकर और शांति से पढ़ाई करें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

करें ये उपाय- बुधवार के दिन बुध के ऊँ बुं बुधाय नम: मंत्र का 1 माला जाप करें। ऐसा करने से बुध की स्थिति मजबूत होती है।

 

मिथुन
बुध आपकी राशि के चौथे घर के स्वामी होकर ग्यारहवें घर में मार्गी हुए हैं। इससे आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बुध के मार्गी होते ही आपकी भाषा-शैली में काफी निखार आएगा। इसका लाभ आपको बिजनेस में भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन पर नेगेटिव प्रभाव ला सकता है। मां की सेहत खराब हो सकती है। मन परेशान रहेगा। उनका खास ख्याल रखें। भाई-बहनों की मदद करेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में दोस्त से मदद मिलेगी, इसका फायदा एक्जाम में मिलेगा।

करें ये उपाय- बुधवार के दिन रामायण के किसकिन्धा कांड का पाठ करने से लाभ होगा।

 

कर्क
बुध आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होकर दसवें भाव में मार्गी हुए हैं। बिजनेस में आपको विदेशी स्रोत से लाभ हो सकता है। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आप अपनी भाषा-शैली से लोगों पर को प्रभावित करेंगे। कार्य स्थल पर आपको जो काम दिया जाएगा, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। घर में शानदार समय बिताएंगे। स्टूडेंट्स अपने गुस्से पर काबू रखे, नहीं तो कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

करें ये उपाय- बुधवार की रात एक नारियल सिर के पास रखकर सो जाएं। अगले दिन इसे गणेश मंदिर में दक्षिणा के साथ चढ़ा दें। विघ्नहर्ता गणेश स्रोत का पाठ करने से लाभ होगा।

सिंह
बुध आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के मालिक होकर नवें भाव में मार्गी होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यस्थल पर आपकी भाषा-शैली में रचनात्मक होगी। इससे आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी पसंदीदा जगह पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए माता-पिता से अपने पार्टनर को मिलवाने के लिए इससे अच्छा समय और कोई नहीं हो सकता। कपड़े के व्यापारियों के लिए समय लाभ का रहेगा। स्टूडेंट्स का अपने दोस्त से मन-मुटाव हो सकता है।

करें ये उपाय- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और किन्नर को दान करें।

 

कन्या
बुध आपकी राशि से दसवें भाव के स्वामी होकर आपके अष्टम भाव में मार्गी हुए हैं। आप बिजनेस विस्तार के लिए दूसरे शहर जाएंगे, जो आपके लिए शुभ रहेगा। खर्च बढ़ेंगे, जरूरत की चीजें ही खरीदें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। कार्यक्षेत्र में संभलकर कार्य करें, वरना परेशानी होगी और फिर मानसिक तनाव भी रह सकता है। घर वालों का साथ मिलेगा। आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

करें ये उपाय- बुधवार के दिन नारियल, एक चुनरी, कपूर और लाल फूल की माला देवी दुर्गा को अर्पित कर पूजा करें। नारियल चुनरी में लपेटकर दक्षिणा के साथ माता के चरणों में अर्पित कर दें।

तुला
बुध आपकी राशि से नवें और बारहवें भाव के मलिक होकर आपके सातवें भाव में मार्गी होंगे। इससे आपको किसी गुप्त स्रोत से धन मिल सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप ऑटोमोबाइल या कपड़े के बिजनेस से जुड़े हैं, तो समय आपके लिए अच्छा नहीं है। आपके करीबी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप मीडिया चैनल या संचार क्षेत्र से जुड़े हैं तो, आपके लिए समय शुभ है। स्टूडेंट्स के स्टडी रिलेटेड प्रॉब्लम्स कम होंगे। पढ़ाई से संबंधित नए कार्य में सफल होंगे।

करें ये उपाय- बुधवार के दिन सुबह गणेश जी को दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं।

 

वृश्चिक
बुध आपकी राशि से आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है। उनसे बात करते समय सावधानी बरतें। निजी जीवन में वाद-विवाद में पडऩा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। पारिवारिक जीवन में रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की जरूरत है। इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पिता की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। बिजनेस में कहीं से अचानक से धन मिलने के योग हैं।

करें ये उपाय- गणेश जी को बुधवार के दिन केसरिया सिंदूर चढ़ाएं। लाभ मिलेगा।

धनु
बुध आपकी राशि से सातवें और दसवें भाव के स्वामी होकर पांचवें भाव में मार्गी होंगे। बिजनेस के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी मुलाकात समाज के गणमान्य लोगों से होगी, जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएंगे। लेखन कार्य, मीडिया वर्ग और उच्च शिक्षा प्राप्ति में अधिक रुचि हो सकती है। बेरोजगारों को नौकरी के लिए शुभ समाचार मिल सकते हैं।

करें ये उपाय- हर बुधवार को जरूरत मंदों को हरे मूंग की दाल का दान करें। लाभ मिलेगा।

मकर
बुध आपकी राशि से छठे और नवे घर के स्वामी होकर चौथे घर में मार्गी हुए हैं। इससे जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी। पिता की सेहत बिगडऩे से परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी काम की तारीफ करेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अलर्ट रहें क्योंकि सेहत खराब हो सकती है।

करें ये उपाय- बुधवार को गणेश जी का केसर के दूध से अभिषेक करें। लाभ होगा।

कुंभ
बुध आपकी राशि से पांचवें और आठवें भाग के स्वामी होकर तीसरे घर में मार्गी हुए हैं। बिजनेस में आपको पूरी तरह से अलर्ट रहना चाहिए। जीवनसाथी के साथ विवाद के योग बनेंगे। प्रेम संबंध के लिहाज आपके लिए समय विशेष फलदायी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप सावधानी से काम करें नहीं, तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।

करें ये उपाय- साबुत मूंग के सात दाने, हरा पत्थर, कांसे का गोल टुकड़ा, हरे वस्त्र में लपेटकर बुधवार को बहते पानी में प्रवाहित करें।

मीन
बुध आपकी राशि से चौथे और सातवें भाव के स्वामी होकर दूसरे घर में मार्गी होंगे। बिजनेस में वाद-विवाद की स्थिति में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत के दम पर पदोन्नति मिलेगी। पैतृक संपत्ति या किसी प्रॉपर्टी को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकता है।

करें ये उपाय- बुधवार के दिन गणेश जी को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा अर्पित करने से बुध मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें: Shukra-Mangal Yuti 2023: शुक्र और मंगल बढ़ाएंगे इन राशियों की मुश्किलें, रातों-रात चमकाएंगे इनकी किस्मत

Hindi News / Astrology and Spirituality / Margi Budh 2023: बुध हुए मार्गी, इन राशियों की खोलेंगे किस्मत, इन लोगों को झेलना पड़ सकता है आर्थिेक नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.