bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

नए साल में घर में ले आएं ये चीजें, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही इफेक्टिव टिप्स जिन्हें आजमाकर आपको इन आर्थिक समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है…

Dec 17, 2022 / 01:22 pm

Sanjana Kumar


भोपाल। देखो सेलेरी को आए महीना भर भी नहीं हुआ और सेलेरी खत्म हो गई, अब अगले 10 दिन कैसे खर्च चलेगा..क्या आप भी यही सोचते हैं? क्या आप भी कर्ज के बोझ तले दबे हैं और परेशान हैं कि आखिर कैसे कर्ज चुकाएं? तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही इफेक्टिव टिप्स जिन्हें आजमाकर आपको इन आर्थिक समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कुछ ऐसी चुनिंदा और शुभ चीजें जिन्हें नए साल में घर में लाकर रखने से ही आपकी फाइनेंशियल कंडिशन सुधरने लगेगी।

ये भी पढ़ें: रविवार के दिन जरूर आजमाएं ये टोटके, कर देंगे मालामाल

ये भी पढ़ें: कॅरियर बना देते हैं ये रत्न, बनने लगते हैं बिगड़े काम

लघु नारियल
लघु नारियल यानि श्रीफल। श्रीफल सामान्य नारियल की तुलना में बहुत छोटा होता है। कहा जाता है कि जिन घरों में लघु नारियल रखा जाता है, वहां कभी धन की कमी नहीं रहती है। यह न सिफ आर्थिक तंगी को दूर करता है, बल्कि अन्न के भंडार भी कभी खाली नहीं होने देता।
laxmi_charan_paduka.jpg

मां लक्ष्मी के चरण
घर में सुख समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी के चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की यह चरण पादुका घर की सारी दरिद्रता दूर कर खुशहाली लाती है। नए साल की शुरुआत में ही आप इसे अपने घर में जरूर लगाएं।

dhatu_ka_kachua.jpg

धातु का कछुआ
कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि कछुआ घर में रखने से धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसीलिए लोग अपने घर में चांदी का, पीतल का या फिर अन्य धातु का कछुआ रखते हैं। आर्थिक समृद्धि के लिए कछुए को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए।

pyramid.jpg

पिरामिड
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पिरामिड रखने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। माना जाता है कि जिस घर में क्रिस्टल का पिरामिड होता है, उस घर में रहने वाले सदस्यों की आय में तेजी से वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। पिरामिड को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां घर के लोग सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं।

ये भी पढ़ें: एक मंदिर ऐसा भी जहां ताले में कैद है विष्णु की प्रतिमा, मूर्ति से आती हैं राम नाम की आवाजें

ये भी पढ़ें: christmas 2022 : 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, सबसे पहले यहां मनाई गई थीं यीशु के जन्म की खुशियां
gomti_chakra_stone.jpg

गोमती चक्र
वास्तु शास्त्र के मुताबिक गोमती चक्र बेहद शुभ होता है। यह एक तरह का पत्थर है, जो चक्र की आकृति का होता है और गोमती नदी के किनारे पाया जाता है। इसे घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। वहीं यह आर्थिक संपन्नता में भी वृद्धि करता है। माना जाता है कि आपकी आर्थिक संपन्नता को यह बुरी नजर से बचाता है। आपको 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और परिवार के सदस्यों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखती हैं।

kamalgatte_ki_mala.jpg

कमलगट्टे की माला
अगर आपके घर में रुपए-पैसे की तंगी रहती है तो आपको अपने घर के मंदिर में कमलगट्टे की माला रखनी चाहिए। माना जाता है कि यह माला धन प्राप्ति के मार्ग खोलती है। इस माला के साथ अपने इष्टदेव के नाम का 108 बार जाप करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

swastik_sign.jpg
स्वास्तिक का चिह्न
शास्त्रों के मुताबिक स्वास्तिक का चिह्न घर में लगाना बेहद शुभ होता है। यह मां लक्ष्मी और गणपति जी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यह चिह्न लक्ष्मी को आकर्षित करता है और घर-परिवार में लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
peacock_feather.jpg

मोर पंख
हिन्दु धर्म में मोर पंख को भी विशेष महत्व दिया गया है। यह भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है। वहीं मां लक्ष्मी और इंद्रदेव समेत कई भगवान इसे पसंद करते हैं। इसीलिए इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में लाकर घर सजाइए या फिर किताबों में रखिए और हां घर के मंदिर में इसे लगाना न भूलें। पूजा स्थल के साथ ही जहां आप धन रखते हैं वहां इसे रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। नए साल में घर में मोर पंख जरूर लाएं, खुशियां भी साथ आएंगी।

ये भी पढ़ें: 30 साल बाद स्वराशि में प्रवेश करेंगे शनि देव, 17 January से कुंभ राशि में शुरू होगा साढ़े साती का दूसरा चरण

ये भी पढ़ें: बेहद कारगर है फेंग्शुई (Feng shui) , घर में जरूर रखें ये चीजें (Feng shui product) लाएंगी खुशहाली

Hindi News / Astrology and Spirituality / नए साल में घर में ले आएं ये चीजें, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.