कबूतरः खूबसूरत कबूतर पेड़ों पर रहना पसंद नहीं करता है। यह ऊंची इमारतों के छज्जे या खंडहरों के कोटरों में घोंसले बनाकर रहना पसंद करता है। लेकिन कई जगहों पर यह घरों में भी घोंसला बनाकर रहते देखा जाता है।
ज्योतिषियों के हिसाब से इसका मिलाजुला प्रभाव होता है। कभी-कभार इसका शुभ फल मिलता है कभी कभार इसका अशुभ फल मिलता है।
मधुमक्खीः मधुमक्खी का छत्ता घर में रहना अशुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार घरों में मधुमक्खी का छत्ता रहने से घर के लोगों की दुर्घटना का शिकार होने की आशंका बनी रहती है।
मधुमक्खीः मधुमक्खी का छत्ता घर में रहना अशुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार घरों में मधुमक्खी का छत्ता रहने से घर के लोगों की दुर्घटना का शिकार होने की आशंका बनी रहती है।
ततैयाः घर में ततैया का छत्ता लगाना अशुभ माना जाता है। इसे धुआं करके सावधानी से हटाया जा सकता है। ये भी पढ़ेंः इस शहर में मांसाहार मना है, जानिए शाकाहारी शहर से जुड़े रोचक तथ्य
चमगादड़ः ज्योतिषियों के अनुसार चमगादड़ का किसी घर में प्रवेश अनहोनी की निशानी है। इसने किसी भी तरह से घोंसला बना लिया तो इसे जल्द से जल्द बाहर भगाने का उपाय करना चाहिए।
मुर्गाः घर में मुर्गे का घोंसला बनाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख समृद्धि आती है। इससे भाग्योदय होता है और घर के लोगों के संकट दूर होते हैं।
चीटियां: घर में काली चीटियों का बसेरा शुभ और लाल चीटियों का बसेरा अशुभ माना जाता है।