scriptजिन लड़कियों के नाम इन अक्षरों से शुरू होते हैं वो करती हैं पति पर शक | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

जिन लड़कियों के नाम इन अक्षरों से शुरू होते हैं वो करती हैं पति पर शक

girls name: ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जो शख्स के भविष्य को पहले ही बता सकता है। साथ ही किसी लड़की का स्वभाव और व्यक्तित्व भी बता सकता है। इसी के जरिए आज ऐसी नाम अक्षर वाली लड़कियों के बारे में बता रहे हैं जो किसी न किसी समय अपने पति पर शक करती हैं…

Jul 20, 2023 / 09:57 pm

Pravin Pandey

wife.jpg

जिन लड़कियों के नाम इन अक्षरों से शुरू होते हैं वो करती हैं पति पर शक

Y, B, D, F नाम वाली
भारतीय ज्योतिष के अनुसार ऐसी लड़कियां जिनके नाम Y, B, D, F अक्षरों से होते हैं। वे बहुत उत्साही और आध्यात्मिक होती हैं। लेकिन इस नाम अक्षर वाली लड़कियां भविष्य में अपने पति पर शक करने लगती हैं। इनके मन में यह शक इसलिए उठता है क्योंकि ये अपने पति के व्यवहार में स्थिरता की तलाश करती हैं। वे चिंतित हो सकती हैं कि क्या उसके पति उसे वास्तविकता में समझ रहे हैं या नहीं। इससे बचने के लिए धनु राशि की शादीशुदा युवतियों-महिलाओं को अपने पति से संवाद करने और उनकी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। ये लड़कियां पति पर शक अपने ग्रह और राशि के प्रभाव से कर सकती हैं। दरअसल, Y, B, D, F अक्षर से शुरू होने वाली नाम अक्षर की लड़कियों की राशि धनु होती है और इनका स्वामी ग्रह गुरु होता है। इन राशि की लड़कियों के नाम ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे अक्षरों से रखे जाते हैं, जिसे अंग्रेजी में Y, B, D, F अक्षरों से लिखा जाता है।
H, D नाम अक्षर
ऐसी लड़कियां जिनके नाम H, D अक्षरों से लिखे जाते हैं। वे लड़कियां बेहद संवेदनशील और पारिवारिक होती हैं। लेकिन कभी-कभी इन्हें अपने पति पर शक हो जाता है। इन्हें ऐसा लगता है कि उसके पति का ध्यान और प्यार उनसे दूर हो रहा है। वे संदेह कर सकती हैं कि क्या उसका पति उसकी भावनाओं को समझता है या नहीं। इस शक को दूर करने के लिए कर्क राशि की महिलाओं को खुले मन से अपने पति के साथ बातचीत करना चाहिए और उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताना चाहिए। ऐसा इनकी राशि के प्रभाव से हो सकता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार H, D नाम अक्षर वाली लड़कियां कर्क राशि से संबंधित होती हैं, जिनके हिंदी में नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो अक्षर से होते है।
K, G, D, C नाम अक्षर
लड़कियां जिनके नाम K, G, D, C अक्षरों से शुरू होते हैं, वे प्रायः खूब बातचीत करने वाली और अव्यवस्थित होती हैं। इसके कारण कभी-कभी ये अपने पति पर शक करने लगती हैं। इनको ऐसा लग सकता है कि इनके पति के विचार और भावनाओं में स्थिरता नहीं है और वे दूसरी महिलाओं में रुचि रखते हैं। मिथुन राशि के जातकों को अपने पति से संवाद करना चाहिए और उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही विश्वास और प्रेम की भावना बनाए रखनी चाहिए। इसकी वजह इनकी राशि भी हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार K, G, D, C, H अक्षरों वाली लड़कियां मिथुन राशि की होती हैं और हिंदी में इनके नाम का अक्षर का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, और हा होता है।
ये भी पढ़ेंः Ank rashifal 21 July: आपके लिए आज ये हैं शुभ अंक, इनसे मिलेगी सफलता और लाभ

M, T नाम अक्षर
ऐसी लड़कियां जिनके नाम का पहला अक्षर M, T होता है, वे प्रायः आत्मविश्वासी और सामर्थ्यपूर्ण होती हैं। लेकिन इस राशि की युवतियां और महिलाएं कभी-कभी अपने पति पर शक करती हैं। इनको लग सकता है कि उनके पति की दृष्टि और प्यार अनुचित है और उन्हें पूरी तरह समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। लेकिन इन महिलाओं को अपने पति की महत्वाकांक्षा को समझने की कोशिश करनी चाहिए और उन पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा वे अपनी भावनाओं को संभालने के लिए अपने पति के साथ समय बिताने का प्रयास करें। इनके शक की वजह इनकी राशिगत स्वभाव हो सकता है। M, T नाम अक्षर की लड़कियों की राशि सिंह होती है और हिंदी में सिंह राशि की लड़कियों के नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर से होते हैं।
P, D, N, S नाम अक्षर
ऐसी लड़कियां जिनके नाम का प्रथम अक्षर P, D, N, S से शुरू होता है। वे आमतौर पर बहुत विचारशील और सावधान होती हैं, लेकिन ये कभी कभी अपने पति पर शक करने लगती हैं। इन्हें लगता है कि इनके पति में सत्यनिष्ठा और निष्ठा की कमी है और वे उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को नहीं समझते। इनको अपने पति पर विश्वास रखना चाहिए और उनके साथ बातचीत करके चीजें स्पष्ट करना चाहिए। इसके अलावा इन्हें अपने पति की मदद की कोशिश करना चाहिए और उनके साथ सहयोग करने का वादा करना चाहिए। ऐसा इनके राशिगत स्वभाव के कारण भी हो सकता है। जिन लड़कियों के नाम P, D, N, S अक्षर से होते हैं उनकी राशि कन्या होती है और हिंदी में इनके नाम अक्षर प, ठ, ण, पा, पी, पू, पे, पो, ढो, ष होते हैं।
ऐसे समस्या से निकल सकेंगे
ज्योतिष से हमें जीवन के व्यक्तिगत पहलुओं को समझने में मदद मिलती है, उसी आधार पर धनु, कर्क, मिथुन, सिंह, और कन्या राशि की लड़कियों के व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है। समस्या की वजह जानने पर आप उसका निदान भी खोज सकते हैं। कभी ऐसा हो तो पति के साथ संवाद करें, समझाएं, और उनकी भावनाओं को समझें तो जीवन को सफलता और सुख की ओर अग्रसर कर सकते हैं। इसके लिए समय-समय पर विश्वास, संवेदनशीलता, और सामर्थ्य दिखाएं। इससे आपके जीवन में सुखमय बनेगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / जिन लड़कियों के नाम इन अक्षरों से शुरू होते हैं वो करती हैं पति पर शक

ट्रेंडिंग वीडियो