bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

April 2023: जल्द ही ये ग्रह बदलेंगे राशियां, इनके गोचर से बन रहे हैं संयोग-महासंयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

April 2023: Planets transit in April, These zodiac will get profit: ग्रहों के गोचर की इस अवधि में इन राशियों के सितारे बुलंदियों पर होंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं, कौन-कौन से ग्रह जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं, साथ हीय यह भी कि कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां, जिनके जल्द ही दिन बदलने वाले हैं…

Apr 08, 2023 / 01:22 pm

Sanjana Kumar

April 2023: Planets transit in April, These zodiac will get profit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से अप्रैल का महीना अब तक खास माना जा रहा है। बुध, मंगल और राहु के गोचर के बाद अब कुछ अन्य बड़े ग्रह भी अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसलिए अप्रैल का महीना अब और खास हो चला है। इस महीने में सूर्य, गुरु, शुक्र जैसे ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के इन गोचरों से कई संयोग और महासंयोग बनने जा रहे हैं। ऐसे में अप्रैल का ये महीना कुछ राशियों के जीवन में मुश्किलें बढ़ाने वाला है। इसके साथ ही कई ऐसी राशियां हैं जिन्हें, खुशियां ही खुशियां मिलने वाली है। ग्रहों के गोचर की इस अवधि में इन राशियों के सितारे बुलंदियों पर होंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं, कौन-कौन से ग्रह जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं, साथ हीय यह भी कि कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां, जिनके जल्द ही दिन बदलने वाले हैं…

 

जल्द होगा इन ग्रहों का गोचर

सूर्य गोचर 2023

14 अप्रैल 2023, शुक्रवार के दिन दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि से निकलकर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यानी 14 अप्रैल को मेष संक्रांति बन रही है। सूर्य मेष राशि में 15 मई को सुबह 11 बजकर 58 मिनट तक रहेंगे।

गुरु गोचर 2023
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023, शनिवार को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में गुरु 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक विराजेंगे।

शुक्र गोचर 2023
शुक्र 6 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर मेष राशि से निकलकर अपनी राशि वृष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 2 मई को दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

अप्रैल 2023 में इन ग्रहों की हो रही है युति
अप्रैल के इस महीने में मंगल की राशि मेष राशि में गुरु, राहु, बुध और सूर्य ग्रह की युति हो रही है। इसके साथ ही गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग का निर्माण हो रहा है।

 

ग्रहों के गोचर इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृष
इस राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास हो सकता है। ग्रहों के गोचर की इस अवधि में इनके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। इस दौरान इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। ये लोग परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन
ग्रहों के गोचर के दौरान बुध ग्रह मिथुन राशि के लाभ स्थान पर रहेंगे। वहीं बुध के साथ राहु के होने से यह अवधि इनके आत्म सम्मान में वृद्धि करेगी। इसका लाभ इन्हें बिजनेस में मिलेगा। ये लोग परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि इस अवधि में इन लोगों को सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।

कर्क
ग्रहों के गोचर से कर्क राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इस अवधि में इन्हें लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलेगा। वहीं इनके जो कार्य अब तक टलते आ रहे थे या अधूरे थे वे पूरे होंगे। परिवार के साथ ये लोग इस दौरान अच्छा समय बिताएंगे। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ
अप्रैल में हो रहे गोचर से कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने जा रहा है। इनके लिए हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। इनके रुके हुए काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं, लेकिन दिमाग से काम लें, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jnrn9
ये भी पढ़ें: Guru Uday in Mesh Rashi: देव गुरु बृहस्पति जल्द हो रहे हैं उदय, इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में दिलाएंगे सफलता

Hindi News / Astrology and Spirituality / April 2023: जल्द ही ये ग्रह बदलेंगे राशियां, इनके गोचर से बन रहे हैं संयोग-महासंयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.