bell-icon-header
अशोकनगर

लड़के ने शादी के लिए रिजेक्ट किया तो लड़की ने भाई के साथ मिल कर दिया कांड, पढ़ें पूरी खबर

MP News: शादी के लिए लड़की को देखने परिवार के साथ लड़की के घर पहुंचा रिश्ता, लड़की पसंद नहीं आई तो परिवार के साथ वापस लौट रहा था लड़का…

अशोकनगरJun 25, 2024 / 07:47 pm

Shailendra Sharma

MP News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने भाई के साथ मिलकर जो कांड किया उसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल युवती को एक लड़का शादी के लिए देखने आया था और जब लड़के ने उसे रिजेक्ट कर रिश्ता जोड़ने से मना किया तो लड़की, उसके भाई और एक अन्य साथी ने मिलकर लड़के के परिवार वालों को लूट डाला। पुलिस ने लड़की और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की का भाई अभी भी फरार है।

राजगढ़ जिले का है पीड़ित युवक

बताया गया है कि राजगढ़ जिले के रहने वाले एक युवक की शादी के लिए परिवारवाले लड़की की तलाश में थे। इसी दौरान उन्हें एक ऐसे शख्स के बारे में पता चला जो लोगों की शादी करवाता है। परिवार ने उससे संपर्क किया तो उसने लड़के व उसके परिवार वालों को अशोकनगर के टांडा गांव में रहने वाली युवती निशा (बदला हुआ नाम) के बारे में बताया और परिवार को टांडा गांव लड़की देखने के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें

बीवी के सामने बेईज्जत किया तो लिया बदला, बड़ा खुलासा


शादी के लिए रिजेक्ट किया तो कर दिया कांड

लड़का अपने परिवार के साथ लड़की देखने के लिए टांडा गांव पहुंचा जहां निशा को देखने के बाद लड़के ने रिश्ता करने से मना कर दिया। लड़का परिवार के साथ निशा को रिजेक्ट कर वापस अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में निशा उसके भाई मिथुन व साथी विक्रम ने उनका रास्ता रोक लिया और 95 हजार रूपए लूट लिए। लूट का शिकार होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें

MP Mein Barish: अब बारिश मचाएगी ‘तांडव’, अगले कुछ घंटों में इन जिलों में बारिश का ALERT


लुटेरी दुल्हन है लड़की !

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर निशा (बदला हुआ नाम) और उसके साथी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से लूट के 50 हजार रूपए भी बरामद हुए हैं। निशा का भाई मिथुन फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब निशा व उसके भाई ने शादी के नाम पर किसी को अपना शिकार बनाया है वो इससे पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं। लेकिन अधिकतर लोग लोक लाज के डर से सामने नहीं आते। जिससे अंदेशा है कि निशा एक लुटेरी दुल्हन है।
यह भी पढ़ें

Video में देखिए पूर्व विधायक को डंडा लेकर मारने दौड़े संत सीताराम, ये है पूरा मामला


Hindi News / Ashoknagar / लड़के ने शादी के लिए रिजेक्ट किया तो लड़की ने भाई के साथ मिल कर दिया कांड, पढ़ें पूरी खबर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.