bell-icon-header
अनूपपुर

पूर्व सीएम शिवराजसिंह ने कार्यकर्ता को अपने हाथों से पहनाए जूते

विधानसभा चुनावों के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यभर में घूम रहे हैं। इसी क्रम में वे अमरकंटक भी आए। दो दिनों तक परिवार सहित यहीं रहे और पूजा अर्चना की। इस दौरान शिवराजसिंह ने भाजपा कार्यकर्ता को अपने हाथों से जूते पहनाए। जूते उनके पैरों में डालकर उन्हें गले लगा लिया।

अनूपपुरDec 24, 2023 / 08:40 am

deepak deewan

शिवराजसिंह ने भाजपा कार्यकर्ता को अपने हाथों से जूते पहनाए

विधानसभा चुनावों के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यभर में घूम रहे हैं। इसी क्रम में वे अमरकंटक भी आए। दो दिनों तक परिवार सहित यहीं रहे और पूजा अर्चना की। इस दौरान शिवराजसिंह ने भाजपा कार्यकर्ता को अपने हाथों से जूते पहनाए। जूते उनके पैरों में डालकर उन्हें गले लगा लिया।

दरअसल अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं आ जाती, वह जूते नहीं पहनेंगे। 6 साल पहले लिए गए इस संकल्प को शनिवार को शिवराजसिंह ने पुरी को जूते पहनाकर पूरा कराया। इस मौके पर शिवराजसिंह ने कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ता पार्टी की जान हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस की छुट्टियों में बड़ा बदलाव, अब लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं आ जाती, वह जूते नहीं पहनेंगे। शिवराज के जूते पहनाने पर वह भावुक हो गए और पैर छूने के लिए झुके तो शिवराज ने उन्हें गले लगा लिया। शिवराज ने कहा, रामदास पुरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी हैं।

पुरी ने 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भाजपा की सरकार बनी तो शिवराजसिंह ने अपने हाथों से पुरी को जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा करा दिया है।

यह भी पढ़ें: जल्द होगा मंत्रिमंडल का ऐलान, इन बड़े विधायकों को नहीं बनाएंगे मंत्री

उधर, अमरकंटक से शहडोल के जमुई पहुंचे शिवराज का महिलाओं ने स्वागत किया। शिवराज ने कहा, जितना प्यार मुझे सीएम रहने में नहीं मिला उससे ज्यादा प्यार अब मिल रहा है। सारी योजनाएं जारी रहेंगी और विकास के कार्य भी होंगे। इस दौरान एक महिला भावुक होते हुए रोने लगी।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ से एमपी में दो दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम

Hindi News / Anuppur / पूर्व सीएम शिवराजसिंह ने कार्यकर्ता को अपने हाथों से पहनाए जूते

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.