bell-icon-header
अमरोहा

Amroha News: अमरोहा में 20 सेमी बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया पानी, बाढ़ जैसे हालात

Amroha News: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि यूपी के अमरोहा में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

अमरोहाJul 27, 2024 / 07:42 am

Mohd Danish

Amroha News

Amroha News Today: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यूपी के अमरोहा में जलस्तर बढ़ने से गंगा घाट पर रखी पुरोहितों की झोपड़ियां जलमग्न हो गई है। गंगा घाट पर बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे है। हरिद्वार बैराज से गंगा नदी में 1,00,472 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आशंका है कि अगले कुछ घंटों में गंगा नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।
बता दें कि उत्तराखंड के हरिद्वार बैराज से लगातार नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार बैराज से गंगा नदी में 1,00,472 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जबकि बिजनौर बैराज से गंगा नदी में 79,273 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसकी वजह से तिगरी गंगा धाम में 20 सेमी जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर 199.90 सेमी दर्ज किया गया है। हरिद्वार बैराज से लागतार पानी गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है।
लगातार बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर से अमरोहा के खादर इलाके के लगभग 60 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उधर इस मामले में जानकारी देते हुए बाढ़ खंड तिगरी के जेई अनवर बहादुर खान ने बताया कि तिगरी गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है। अभी गंगा यहां खतरे के निशान से काफी दूर है। यहां खतरे का निशान 202.00 सेमी पर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बढ़ते गंगा के जलस्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Amroha / Amroha News: अमरोहा में 20 सेमी बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया पानी, बाढ़ जैसे हालात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.