घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे
अतर सिंह अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जलीलपुर बक्काल के रहने वाले चेतराम सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे विजयपाल सिंह विनीत, रामनिवास और चार बेटियां हैं। अतर सिंह निजी रूप से पशुओं का इलाज करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह पशुओं का इलाज करने के लिए घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें
रामपुर में कपड़ों की दुकान पर लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान
शरीर पर मिले चोटों के निशानकाफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। रात करीब नौ बजे उनका शव डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढ़ेला नगला के जंगल में सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अतर सिंह के सिर और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। अतर सिंह के सिर पर मिलते चोटों के निशान सड़क हादसे की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।