bell-icon-header
अमरोहा

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के बीच सड़कों पर छुट्टा पशुओं के हमले का खतरा, पकड़वाए जाने की मांग

Amroha News: यूपी के अमरोहा में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। कांवड़ियों पर हमला करने का खतरा भी बना रहता है। बीते दिनों प्रभारी निरीक्षक ने पालिका प्रशासन को पत्र लिखकर शहर की सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाए जाने की मांग भी की थी। बावजूद इसके अभी तक भी संज्ञान नहीं लिया गया है।

अमरोहाJul 26, 2024 / 07:59 am

Mohd Danish

Kanwar Yatra 2024

Kanwar Yatra 2024: अमरोहा के शहर में छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। गली-मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर पशुओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। आवारा पशु अब आम लोगों तक पर हमला बोल रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाए जाने की मांग की लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
वहीं सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2024) की व्यवस्था में भी आवारा पशु बाधा बने हैं। ऐसे में पशु कांवड़ियों पर हमला न कर दें, इसका भी खतरा बना है। छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने पालिका प्रशासन को पत्र लिखा था लेकिन अभी तक भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इस बाबत कार्यवाहक ईओ आदेश अग्रवाल ने शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को जल्द पकड़वाए जाने की बात कही।

संबंधित विषय:

Hindi News / Amroha / Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के बीच सड़कों पर छुट्टा पशुओं के हमले का खतरा, पकड़वाए जाने की मांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.