bell-icon-header
अमेठी

अमेठी में भीषण दुर्घटना, पांच मरे…अनियंत्रित बोलेरो ने बरपाया कहर

अमेठी में भीषण दुर्घटना हुई है जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अंत्येष्टि कार्यक्रम में जा रही तेज रफ्तार बोलरो ने बुलेट सवारों को बचाने में अनियंत्रित हो गई।

अमेठीJun 09, 2024 / 11:19 am

anoop shukla

अमेठी में तेज रफ्तार बोलेरो, बुलेट में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। बोलेरो सवार अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मुंशीगंज थाना के भादर चौराहे की है।भीषण हादसा के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलेट सवारों को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर अर्जुन के पेड़ में जाकर टकरा गई।

Hindi News / Amethi / अमेठी में भीषण दुर्घटना, पांच मरे…अनियंत्रित बोलेरो ने बरपाया कहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.