bell-icon-header
अंबिकापुर

Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: तीसरे राउंड में भाजपा के चिंतामणि महाराज 20 हजार वोटों से निकले आगे

Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए जारी है वोटों की गिनती, सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच है मुख्य मुकाबला

अंबिकापुरJun 04, 2024 / 10:25 am

rampravesh vishwakarma

अंबिकापुर. Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड में जहां भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज करीब 3000 वोटों से आगे चल रहे थे, वहीं दूसरे राउंड में यह बढ़त 9000 के करीब पहुंच गई थी। तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा बड़ी बढ़त की ओर जाती दिखाई दे रही है। तीसरे राउंड में बढ़त का आंकड़ा 20 हजार वोट को पार कर गया है।
यह भी पढ़ें
Live Sarguja Lok Sabha Election Results: दूसरे राउंड की गिनती पूरी: भाजपा के चिंतामणि महाराज 9000 वोटों से आगे


सरगुजा लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। शुरुआती दौर में कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने हालांकि अंबिकापुर विधानसभा सीट से 2641 वोटों से बढ़त बनाया था,

लेकिन अन्य विधानसभा क्षेत्र सीतापुर, सामरी, लुंड्रा, रामानुजगंज, प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर विधानसभा से पिछड़ रही थीं। तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद वे बड़े अंतर से पिछड़ती नजर आ रही हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Ambikapur / Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: तीसरे राउंड में भाजपा के चिंतामणि महाराज 20 हजार वोटों से निकले आगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.