मैनपाट ब्लॉक के तराई गांव पेंट में खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जाता था। संचालन के दौरान अध्यक्ष एवं विक्रेता ने मिलकर शासकीय राशन की हेराफेरी कर ली थी। इसका खुलासा (CG ration scam) अधिकारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में हुआ।
सितंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक हुए राशन दुकान के सत्यापन में 171.83 क्विंटल चावल का घोटाला सामने आया। इसके अलावा शक्कर 1.28 क्विंटल, चना 1.58 क्विंटल कम पाया गया। इसकी कुल आर्थिक लागत 6 लाख 41 हजार 714 रुपए है। प्रशासन ने इस राशि को जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था।नोटिस जारी करने के बाद भी उनके द्वारा गबन की राशि जमा नही की गई।
यह भी पढ़ें
Gang rape with minor girl: सहेलियों के साथ झरना गई किशोरी से गैंगरेप, तीसरा युवक दे रहा था पहरा, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार