bell-icon-header
अंबिकापुर

CG political news: टीएस बोले- सोचा था 1 साल बाद ही विष्णुदेव सरकार के काम पर टिप्पणी करूंगा, लेकिन होना पड़ा विवश, जानिए क्या कहा…

CG political news: प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अंबिकापुरSep 13, 2024 / 03:58 pm

rampravesh vishwakarma

Former Deputy CM TS Singhdeo

अंबिकापुर. CG political news: प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की बिगडती स्थिति पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश सरकार पर निशाना (CG political news) साधा है। अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस मत मेें थे कि विष्णुदेव सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल के उपरांत ही उनके कामकाज पर टीका टिप्पणी करूंगा, लेकिन प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था की स्थिति एवं प्रशासन की निष्क्रियता ने समय से पहले बोलने को बाध्य किया है।
उन्होंने यह आरोप (CG political news) लगाया है कि पूरे प्रदेश के साथ ही साथ सरगुजा संभाग में भी कानून व्यवस्था ठप हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। वे रामानुजगंज के बीच बाजार में हथियारों के बल पर दिनदहाडे ज्वेलरी शॉप में करोडों की लूट करते हैं।उसके बाद बाइक से छत्तीसगढ की सीमा को पार कर झारखंड चले जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है।
Dacoits captured in CCTV
उन्होंने सरगुजा संभाग में घटित अपराधों जिनमें अक्षत हत्याकांड, संदीप लकडा हत्याकांड, अंबिकापुर में करोडों की सेंधमारी, सिलसिला गांव की औद्योगिक दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ राज्य निर्माण के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बद्तर कभी नहीं रही।
यह भी पढ़ें

Robbery in Jewellers shop: राजेश ज्वेलर्स से 5 करोड़ के सोने की डकैती में है बुकिया गिरोह का हाथ, झारखंड में गैंग है मोस्ट वान्टेड

CG political news: खुद करें अपनी सुरक्षा

सिंहदेव ने रायपुर में उद्योगपतियों पर हुई फायरिंग का हवाला देते हुए उन्होंने बताया (CG political news) कि राज्य में अब संगठित अपराध बढता जा रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था की बद्तर स्थिति को लेकर लोगों से अपील की कि लोग अपनी सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं करें। राज्य सरकार, पुलिस या प्रशासन का नियंत्रण अपराधियों पर नहीं रह गया है।
CG political news
CG former Deputy CM

विभाग नहीं कर रहे अपना काम

टीएस ने कहा कि वास्तव में प्रदेश की सरकार या प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि प्रदेश की सरकार चल भी रही है या प्रदेश की सरकार को इस प्रकार से कहीं से चलाया जा रहा है। कोई भी विभाग अपना कार्य नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें

Sandeep murder case: सर्व आदिवासी समाज ने शुरु की हड़ताल, इधर समर्थकों के साथ थाने पहुंचे विधायक, एएसपी से पूछा ये सवाल

विभागों में दबी हैं आवेदन की फाइलें

सिंहदेव ने कहा कि सरकारी विभागों में फाइलें मूव नहीं हो रही हैं। आम जनता असमंजस की स्थिति में है। उसके आवेदन फाइलों में दबे पडे हैं, उनपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वास्तव में प्रदेश की जनता सरकार की उदासीनता से हैरान व परेशान है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Ambikapur / CG political news: टीएस बोले- सोचा था 1 साल बाद ही विष्णुदेव सरकार के काम पर टिप्पणी करूंगा, लेकिन होना पड़ा विवश, जानिए क्या कहा…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.