bell-icon-header
अलवर

पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ने किया पौधरोपण, हरियाली का दिया संदेश….पढ़ें यह न्यूज

जिलेभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। साथ ही इनकी सारसंभाल का संकल्प भी लिया।

अलवरJun 05, 2024 / 08:09 pm

Ramkaran Katariya

अलवर. जिलेभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। साथ ही इनकी सारसंभाल का संकल्प भी लिया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। अलावड़ा कस्बे सहित नंगली व गुर्जपुर खुर्द गांव में इब्तिदा संस्था के सहयोग से महिलाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान पेड़-पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई गई। गांव को सुंदर बनाने के लिए संस्था की ओर से अलग-अलग किस्म के फूलदार, छायादार व फलदार जैसे अमरूद, अनार, आडू, जामुन, नीम, शीशम, नीबू के 50 पौधे लगाए।
इस अवसर पर इब्तिदा संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक भाग्यश्री सैनी व वरिशाख़ान ने बताया कि पौधरोपण कर पर्यावरण के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना समय की जरूरत है। पौधे स्वच्छ वातावरण व आक्सीजन प्रदान करते हैं। जड़ी-बूटियां भी पौधे से ही मिलती है। कई तरह की विटामिन युक्त फल भी इन्ही पौधों से उपलब्ध होते हैं। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया। महिला सभा की सदस्यों ने पौधों की देखभाल का प्रण भी लिया। महिलाओं को शपथ दिलाई कि घर पर शादी विवाह और बच्चे का जन्म सहित अन्य कार्यक्रमों पर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 10 पौधे लगाएगा। इस अवसर पर महिला अधिकार कार्यक्रम के समन्वयक अमरदीप सैनी, अधिकार सखी रेखा, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाए उपस्थित रहीं।
जन चेतना रैली निकाली

राजगढ़. कस्बे सहित टहला तथा आसपास के क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कस्बे के पंचायती पुस्तकालय एवं वाचनालय में राजगढ़ वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में नन्दलाल बैरवा की अध्यक्षता में वन क्षेत्रों का विकास विषय पर संगोष्ठी की। सोसायटी अध्यक्ष ने पालिका की ओर से वन क्षेत्र विकसित कराने की जानकारी दी।
लायंस क्लब अध्यक्ष खेमसिंह आर्य, गांधी विचार मंच संयोजक एनएल वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, भाविप संरक्षक डॉ. केएम गुप्ता व अध्यक्ष पदमा गोयल ने जल बचाने का सुझाव दिया। दूसरी ओर हिंदुस्तान स्काउट गाइड राजस्थान जिला मुख्यालय अलवर के तत्वावधान में राजगढ़ के क्षेत्र के थानाराजाजी के राउमावि में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए जनचेतना रैली निकाली।
रैली को जिला सचिव राबाउमावि बालेटा प्रधानाचार्य संगीता गौड, जिला प्रभारी सौरभ वर्मा, जिला कमिश्नर अमित मीना आदि ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में स्काउट गाइड के छात्र, ग्रीष्म कालीन समर कैंप में प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागी, महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया। रैली के समापन के बाद राउमावि थानाराजाजीमे पौधे लगा देखरेख का संकल्प लिया। इसी तरह कस्बे के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना व स्काउट के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. केएल मीना की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मनीषा मीना ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश चन्द मीना ने भी विचार व्यक्त किए।
दूसरी ओर श्रीनगर बादेन में पत्रिका जन परहरी विश्व जल आयोग के सदस्य नेहपाल सिंह के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजगढ की सचिव भाग्यश्री मीना ने बताया किसमिति अध्यक्ष व अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश पंकज बंसल के निर्देशानुसार सुरेर के गोठ की चौकी पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पैरा लीगल वॉलिंटियर शिवकांत शर्मा की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर पौधरोपण किया गया।

Hindi News / Alwar / पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ने किया पौधरोपण, हरियाली का दिया संदेश….पढ़ें यह न्यूज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.