bell-icon-header
अलवर

पर्यावरण संरक्षण व धरती को हरी-भरी बनाने की छात्राओं ने ली शपथ….पढ़ें यह न्यूज

विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जागरुकता संबंधी कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण व धरती को हरी-भरी बनाने का संकल्प भी लिया गया।

अलवरJun 05, 2024 / 11:09 pm

Ramkaran Katariya

अलवर. विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जागरुकता संबंधी कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण व धरती को हरी-भरी बनाने का संकल्प भी लिया गया। जिले के बडौदामेव कस्बे अंतर्गत राजकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर नोडल अधिकारी डॉ. भरत मीणा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
छात्राओं ने महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की अनेक छात्राओं के साथ मोहम्मद अजीज़, मनोज दीक्षित, पत्तीराम, पूनम गौतम, अमित तिवाड़ी आदि संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। बडौदामेव के ही पीपलखेड़ा में क्रान्ति महिला मंच की ओर से संचालित पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत महिलाओं ने बुधवार को पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर गांव में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की प्रेरणा दी। सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय समन्वयक सुरेश नंदभा ने बताया कि सखी उषा ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष मित्र सम्मान से किया सम्मानित

थानागाजी. विश्व पर्यावरण दिवस पर वन वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य कर रहे ग्रामीण क्षेत्र की पच्चीस प्रतिभाओं का एलपीएस विकास संस्थान की ओर से वृक्ष मित्र सम्मान देकर सम्मानित किया।
संस्थान सचिव राम भरोस मीणा ने बताया कि थानागाजी ,नारायणपुर, विराटनगर से उप प्राचार्य राम शरण मीणा, मामराज सैनी, धनपाल मीणा, कृष्ण कुमार गुर्जर, रिंकू कोली, राम फ़ूल मीणा, कमलेश प्रजापत, महेंद्र प्रजापत, नरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार मीणा, सुनिता जांगिड़, कविता योगी, सरपंच जगदीश नारायण मीणा, वन नाका घाटा से पुरुषोतम शर्मा, गजानंद शर्मा, रामफ़ूल को वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य मूलचंद मीणा व प्रो. आरके स्वामी, गोपाल शर्मा रहे। वन विभाग से रेंज ऑफिसर जितेन्द्र सेन ने वनों के विकास व वन्य जीव संरक्षण में योगदान की आवश्यकता व सहयोग की बात कही। कार्यक्रम में पौधरोपण किया।
जन जागरुकता रैली निकाली

मालाखेड़ा.केरवाजाट में इब्तिदा संस्था के सहयोग से संघर्ष महिला मंच की महिलाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। रैली निकाल कर पौधे लगाए। फील्ड कॉर्डिनेटर कविता और इब्तिदा स्टाफ सुभाष ने बताया कि रैली के माध्यम से पर्यावरण में परिवर्तन, जल स्तर में कमी आदि के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से महिलाओं ने समुदाय में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने, पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। संघर्ष महिला मंच से जुड़ी 28 महिलाओं ने संकल्प भी लिया। इस बार हर महिलाओं ने दो-दो पौधे लगाने और पानी बचाने का संकल्प लिया।

Hindi News / Alwar / पर्यावरण संरक्षण व धरती को हरी-भरी बनाने की छात्राओं ने ली शपथ….पढ़ें यह न्यूज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.