bell-icon-header
अलवर

शकुंतला ने 30, जयराम ने 25 व जूली ने 23 लाख खर्च किए

विधानसभा चुनाव हो गए। अब बहाए गए पैसों का हिसाब प्रत्याशी लगा रहे हैं। व्यय पर्यवेक्षकों ने अपनी निरीक्षण की तीसरी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशियों ने काफी पैसा खर्च किया है। सबसे अधिक पैसे खर्च करने में बानसूर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला रावत हैं। उन्होंने 30.57 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं अलवर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी जयराम जाटव ने 25.68 लाख व यहीं से कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली ने 23.26 लाख रुपए खर्चे हैं।

अलवरNov 29, 2023 / 11:41 am

susheel kumar

शकुंतला ने 30, जयराम ने 25 व जूली ने 23 लाख खर्च किए

– बानसूर से कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाई आपत्ति, व्यय पर्यवेक्षकों की निरीक्षण रिपोर्ट से सहमत नहीं, यही आपत्ति भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह ने लगाई
– रामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर खान ने सबसे कम 5 लाख खर्चे, मुंडावर से असपा प्रत्याशी अंजली ने करीब 18 व तिजारा से उदमी ने 14 लाख खर्च दिखाया

विधानसभा चुनाव हो गए। अब बहाए गए पैसों का हिसाब प्रत्याशी लगा रहे हैं। व्यय पर्यवेक्षकों ने अपनी निरीक्षण की तीसरी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशियों ने काफी पैसा खर्च किया है। सबसे अधिक पैसे खर्च करने में बानसूर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला रावत हैं। उन्होंने 30.57 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं अलवर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी जयराम जाटव ने 25.68 लाख व यहीं से कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली ने 23.26 लाख रुपए खर्चे हैं। मंत्री शकुंतला रावत व बानसूर से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह शेखावत ने व्यय पर्यवेक्षकों की खर्च रिपोर्ट पर आपत्ति जाहिर की है। अब इस मामले पर सुनवाई मतगणना के सात दिन बाद होने वाली बैठक में होगी।
असपा प्रत्याशियों ने भी खूब खर्ची रकम
सबसे कम पैसे रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान ने खर्च किए हैं। तीसरी रिपोर्ट में उनका आंकड़ा 5.19 लाख का पहुंचा है। वहीं इसी सीट से चुनाव लड़ रहे असपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने 3.96 लाख रुपए खर्च किए हैं। मुंडावर से असपा प्रत्याशी अंजली यादव ने भी 17.96 लाख रुपए खर्च किए हैं। यानी राष्ट्रीय पार्टियों के कई प्रत्याशियों से अधिक पैसे चुनाव में लगाए हैं। अलवर शहर प्रत्याशी भाजपा संजय शर्मा ने 15.66 लाख व कांग्रेस प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने 13.51 लाख रुपए खर्च किए हैं। व्यय पर्यवेक्षकों की तीसरी रिपोर्ट आते ही कई प्रत्याशियों में खलबली मच गई है। क्योंकि चुनाव का पूरा हिसाब वह लगा रहे हैं और खर्च की पूरी रिपोर्ट उन्हें रजिस्टर के जरिए दिखानी है।
इस तरह तैयार हुई रिपोर्ट

चुनाव के दौरान गाडि़यां खूब दौड़ाई गई हैं। गांव से लेकर शहर एवं बाजारों तक में प्रचार की गाडि़यां दौड़ी।प्रत्याशियों की ओर से ये खर्च गाडि़यों के अलावा प्रचार-प्रसार सामग्री, विज्ञापन, जनसभा, कार्यालय खर्च से लेकर खानपान आदि पर किया गया है। झंडे-बैनर आदि पर भी पैसे खर्च हुए हैं। चुनाव आयोग के व्यय पर्यवेक्षक भी अपनी नजरें गड़ाए रहे। खुद मैदान में उतरकर डाटा एकत्रित कर रहे थे। वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर फोटो आदि खींचे। व्यय पर्यवेक्षक उसी के आधार पर खर्च का आकलन कर रहे थे।
ये लगाई आपत्तियां
मंत्री शकुंतला रावत ने चुनाव खर्च पर आपत्ति दायर की है। उन्होंने कहा है कि नामांकन के दिन जिन गाडि़यों का खर्च व्यय पर्यवेक्षकों ने लगाया है वह गाडि़यां उनकी नहीं थीं। उनके समर्थकों की थी और वही लेकर आए थे। इसलिए खर्च अधिक बढ़ा दिखाया गया। इसे ठीक किया जाए। यही बात भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह शेखावत ने अपील में कही है। अब सुनवाई बैठक में होगी। प्रत्याशियों को इसके सुबूत पेश करने होंगे। निर्धारित व्यय 40 लाख से अधिक खर्च पर कार्रवाई आयोग करेगा। यदि कोई प्रत्याशी खर्च का ब्योरा नहीं देगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी या भविष्य में वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा।
विधानसभावार प्रत्याशियों का खर्च
विधानसभा प्रत्याशी पार्टी खर्च (लाख रुपए में)
अलवर शहर संजय शर्मा भाजपा 15.66
अलवर शहर अजय अग्रवाल कांग्रेस 12.51
बानसूर शकुन्तला रावत कांग्रेस 30.57

बानसूर देवी सिंह शेखावत भाजपा 15.70
अलवर ग्रामीण जयराम जाटव भाजपा 25.68
अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली कांग्रेस 23.76
किशनगढबास दीपचन्द खैरिया कांग्रेस 8.46

किशनगढ़बास रामहेत सिंह यादव भाजपा 12.58
मुण्डावर ललित यादव कांग्रेस 15.31

मुंडावर मंजीत चौधरी भाजपा 9.42

बहरोड़ संजय यादव कांग्रेस 21.34
बहरोड़ जसवंत यादव भाजपा 10.22
थानागाजी कांतिप्रसाद मीणा कांग्रेस 16.30
थानागाजी हेम सिंह भड़ाना भाजपा 11.03
रामगढ जय आहूजा भाजपा 9.62

रामगढ़ जुबेर खान कांग्रेस 5.19
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ मांगीलाल मीणा कांग्रेस 9.94

राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ बन्नाराम मीणा भाजपा 6.03

कठूमर संजना जाटव कांग्रेस 20.40
कठूमर रमेश खींची भाजपा 9.69
तिजारा उदमीराम पोसवाल असपा 14.67
तिजारा बालकनाथ भाजपा 7.48

तिजारा इमरान खान कांग्रेस 8.52

Hindi News / Alwar / शकुंतला ने 30, जयराम ने 25 व जूली ने 23 लाख खर्च किए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.