महिला का करीब पांच वर्ष पूर्व पति के साथ तलाक हो गया था। रामशेष महिला को पहले पड़ोस के शहर में कमरा किराए पर लेकर रखता था। इसी दौरान आरोपी कमरे पर लोगों को लाने लगा और उनके सामने महिला को सम्बंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।
उसने कहा कि कर्जा हो गया है, जिसको उतारने में वह मदद करे। इसके बाद आरोपी आए दिन महिला को होटलों में कर्जदारों के साथ सम्बंध बनवाने लगा। इसके साथ ही किराए के कमरे पर भी लोगों को लाकर बलात्कार करवाता था। इस दौरान महिला चार-पांच बार गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया।
आरोपी खुद के भाई की नौकरी लगने पर जल्द ही शादी का झांसा देता रहा। महिला ने उससे शादी कर गांव ले जाने की बात कही तो आरोपी ने 28 अप्रेल को शादी से मना कर दिया और बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद आरोपी महिला से मारपीट कर उसे कमरे में बंद करके चला गया। जाते समय महिला का एक चेक भी ले गया। आरोप है कि आरोपी वेश्यावृत्ति कराता था।