जानकारी के मुताबिक, पति और उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लंबे समय से महिला को प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने थाने में पति और ससुराल वाले के खिलाफ शिकायत दी और ससुराल छोड़कर किराए के मकान में रहने लगी। इसके बाद पति मामला वापस लेने का दबाव बनाने लगा। कई बार पति महिला के घर पहुंचा और सभी परिजनों से मामला वापस लेने के लिए पत्नी से बात करने की बात कही। शिकायत वापस लेने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने महिला के पीहर जाकर गाली-गलौच की।
वहीं पति ने भी महिला को बदनाम करने की धमकी दे दी। महिला ने जब मामला वापस लेने से मना कर दिया तो पति ने महिला के नाम से फेसबुक पर एक आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। इस मामले में आरोपी पति से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो वह घर से फरार हो गया।
Rajasthan : पति-पत्नी का शादी में हुआ आमना-सामना, बस फिर क्या था चले लात-घूंसे, वजह जानेंगे तो कहेंगे हद कर दी
2015 में दोनों की हुई थी शादी
थानाधिकारी ने बताया कि महिला का विवाह 21 अप्रैल 2015 को रैणी थाना क्षेत्र के गांव में सम्पन्न हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन परेशान करने लगे। इस बारे में महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग मुकदमे में राजीनामे के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर पति ने अपने फेसबुक आईडी से महिला की प्राइवेट फोटो वायरल कर दी और घर से फरार हो गया।