bell-icon-header
अलवर

अलवर: रिकॉर्डतोड़ गर्मी; पारा 47 पर, ऐसे बचाएं खुद को गर्मी से  

गर्मी का सितम लगातार जारी है।

अलवरMay 30, 2024 / 12:16 pm

Rajendra Banjara

जिले में हीट स्ट्रोक (लू-तापघात) के मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को एक व्यक्ति की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में 5 नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से 3 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सुबह तांगा स्टैंड पर एक व्यक्ति पड़ा मिला। वह तेज बुखार से तप रहा था।

उसे लोगों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान भगवान दास (65) निवासी तांगा स्टैंड के रूप में हुई है। इधर, सामान्य अस्पताल के हीट स्ट्रोक वार्ड को बुधवार को ट्रोमा सेंटर के ऑब्जर्वेशन वार्ड में शिट कर दिया गया है।

सीजन में पहली बार पारा 47 डिग्री

रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने आखिरकार 47 डिग्री अधिकतम तापमान के आंकड़े को छू लिया। बुधवार को अलवर शहर 47 डिग्री पारे पर दिनभर तपता रहा। बहरोड़ में भी इतना ही तापमान दर्ज किया गया।

तबीयत बिगड़ने से वृद्धा की मौत

नौगांवा बाइक पर घर लौट रही एक वृद्धा की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। खुशपुरी सरपंच पूरण ने बताया कि उसकी दादी आबल देवी उम्र 85 वर्ष मुंडावर रिश्तेदारी की शादी में गई थी। बुधवार शाम बाइक पर वापस लौटते समय गांव सुनहेडा के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

Hindi News / Alwar / अलवर: रिकॉर्डतोड़ गर्मी; पारा 47 पर, ऐसे बचाएं खुद को गर्मी से  

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.