अलवर के कठूमर में मिनी बस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। बस दुर्घटना की वजह टायर फटना बताया जा रहा है जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। यह बस खेड़ली से चलकर नगर की तरफ जा रही थी। इसके बाद कठूमर के नगर रोड ईंट भट्टा के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा जमा हो गई। उन्होंने बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार चालक सतीश पुत्र जगदीश निवासी तसई व गोपाल वाल्मीकि निवासी अलवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर लाया गया। दोनो घायलों को भरतपुर रैफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अलवर•Feb 29, 2024 / 01:20 pm•
Rajendra Banjara
Hindi News / Videos / Alwar / बस दुर्घटना से करीब आधा दर्जन यात्री घायल, टायर फटने से हुआ हादसा