scriptजो समाज की ध्वनियों को सहेज सके, वही सफल रचनाकार है: डॉ चोपड़ा | The one who can save the sounds of the society is a successful creator Dr Dhananjay Chopra | Patrika News
प्रयागराज

जो समाज की ध्वनियों को सहेज सके, वही सफल रचनाकार है: डॉ चोपड़ा

जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रयागराज की राजभाषा और मातृभाषा समिति और वाणी प्रकाशन की ओर से ‘महिला सशक्तीकरण में महिला साहित्यकारों की भूमिका’ पर व्याख्यान किया गया।

प्रयागराजApr 12, 2024 / 02:24 am

Prateek Pandey

dhananjay_chopra.jpg
महिला सशक्तीकरण में महिला साहित्यकारों की भूमिका पर कॉलेज की छात्राओं को सम्बोधित करने इलाहबाद यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज विभाग के कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा पहुंचे। उन्होंने वहां ढेरों बातें कही।

सफल रचनाकार की बताई परिभाषा
व्याख्यान रखते हुए धनंजय चोपड़ा ने कहा कि सफल रचनाकार वही है, जो समाज की ध्वनियों को सहेजता है और उन्हें शब्दों में पिरोकर प्रस्तुत कर देता है। बेहतर दृश्य संयोजना वाली रचनाएं ही लोकप्रिय होती है और इसमें हमेशा से महिला रचनाकार आगे रही हैं। डॉ. चोपड़ा ने छात्राओं से कहा कि वे लेखन के क्षेत्र में आगे आएं। पुस्तकों से नातेदारी बढ़ाएं और नए-नए शब्दों से परिचित हों।
यह भी पढ़ें

कहानी दो देशों में बंटी उन तवायफों की जो कभी ‘रानियां’ थीं, जब गुमनाम गली से उठी ‘इंकलाब जिंदाबाद’ की आवाज

पुस्तक आशियाना का हुआ विमोचन
कार्यक्रम के शुरुआत में लेखिका अपर्णा गोरे की पुस्तक ‘आशियाना’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला लेखिकाओं की पुस्तकों पर आधारित पुस्तक समीक्षा लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी किया गया।

पुरस्कार पाने वालों में शिक्षकाएं डा. नम्रता देब, डा. कस्तूरी भारद्वाज, डा. फातिमा नूरी, डा. रीना यादव, डा. प्रमा द्विवेदी, डा. सुकृति मिश्रा तथा शोधार्थियों में रुचि मिश्रा, अम्बुज, रत्नेश, शिखा मिश्रा, हिमालय, अंकिता, स्वाती आर्या, उपेन्द्र, आर्या पाण्डेय, शिवानी राय, राहुल, तथा अन्य छात्राओं सहित कुल 22 प्रतिभागी शामिल थे।
यह भी पढ़ें

Prayagraj News


आयोजन की अध्यक्षता कर रहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग की सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं वरिष्ठ साहित्यकार अनीता ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला का मतलब पुरुष जैसा हो जाना या पुरुष को अपना दुश्मन मानना बिल्कुल नहीं है। इस मौके पर एमएनएनआइटी की प्रोफेसर गीतिका, वाणी प्रकाशन के इलाहाबाद के शाखा प्रबंधक विनोद तिवारी एवं कवि विवेक सत्यांशु ने भी अपनी बात रखी।

Hindi News/ Prayagraj / जो समाज की ध्वनियों को सहेज सके, वही सफल रचनाकार है: डॉ चोपड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो