script25 मई से मुंबई के लिए शुरू हो जाएगी अकासा की उड़ान, दिल्ली और बंगलूरु के लिए भी मिलेंगे विमान | big news Akasa flights will start for Mumbai from 25th May | Patrika News
प्रयागराज

25 मई से मुंबई के लिए शुरू हो जाएगी अकासा की उड़ान, दिल्ली और बंगलूरु के लिए भी मिलेंगे विमान

प्रयागराज के मुंबई की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। विमानन कंपनी अकासा 25 मई से प्रयागराज- मुंबई की उड़ान शुरू करने जा रही है। अकासा एयर ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है।

प्रयागराजApr 13, 2024 / 09:30 am

Krishna Rai

akasa_air.jpg
प्रयागराज से मुुंबई जाना अब और भी आसान हो जाएगा। अकासा एयर प्रयागराज से मुंबई के लिए अपनी उड़ान 25 मई से शुरू करने जा रहा है। इसकी समय सारिणी भी जारी की गई है। जिसके अनुसार विमान प्रयागराज से मुंबई के लिए दोपहर 1:40 उड़ान भरेगा। उधर मुंबई से सुबह 10:35 बजे प्रयागराज के लिए उड़ेगा। रविवार को छोडक़र इस विमान का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा।
दिल्ली और बंगलूरु के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा
पिछले दिनों नागर विमान निदेशालय ने अकासा एयर को प्रयागराज से मुंबई, दिल्ली और बंगलूरु के लिए विमान के संचालन की अनुमति दी थी। मुंबई के लिए अकासा को विमान संचालन का स्लाट मिल गया है। जिससे 25 मई से उड़ान शुरू हो जाएगी। वहीं उम्मीद है कि जल्द ही बंगलूरु और दिल्ली के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। अकासा ने वेबसाइट पर विमान शुरू होने की सारी जानकारी दी है। अकासा के होमपेज पर प्रणाम प्रयागराज भी लिखा है और कुंभ मेले के दौरान का संगम के कई दृश्यों को भी दिखाया गया है।

Hindi News/ Prayagraj / 25 मई से मुंबई के लिए शुरू हो जाएगी अकासा की उड़ान, दिल्ली और बंगलूरु के लिए भी मिलेंगे विमान

ट्रेंडिंग वीडियो