bell-icon-header
अलीराजपुर

MP Election 2023 – जोबट में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आए जपं सदस्य समेत सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सेना महेश पटेल ने शुक्रवार को एक रैली निकालकर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किया। रैली में क्षेत्र से कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी।

अलीराजपुरOct 28, 2023 / 12:05 pm

deepak deewan

जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सेना महेश पटेल

जोबट. जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सेना महेश पटेल ने शुक्रवार को एक रैली निकालकर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किया। रैली में क्षेत्र से कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। उनके समर्थन में भाजपा के जपं सदस्य और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बड़ी संख्या में जोबट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित – इस अवसर पर विधायक एवं आलीराजपुर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रभु प्रकाश राठौड़, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, रतलाम संसदीय क्षेत्र की प्रभारी एवं पूर्व सांसद चंद्रिका बेन, वरिष्ठ नेता सैयद मम्मा मियां, डॉ.आराम पटेल, इनामेल नावेल सहित बड़ी संख्या में जोबट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्थानीय कृषि उपज मंडी मे कांग्रेस द्वारा नामांकन को लेकर एक सभा का आयोजन किया- कार्यक्रम के दौरान खट्टाली क्षेत्र से भाजपा के जपं सदस्य और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। स्थानीय कृषि उपज मंडी मे कांग्रेस द्वारा नामांकन को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।

यह भी पढ़ें – MP Election 2023 – दिग्विजय के भाई के पास 200 करोड़, जानिए बेटे जयवर्धन के पास कितनी संपत्ति

Hindi News / Alirajpur / MP Election 2023 – जोबट में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आए जपं सदस्य समेत सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.