राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस योजनाओं के भरोसे, भाजपा के लिए पेपरलीक- कानून व्यवस्था मुद्दे..
अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता ज्यादा नहीं बढ़े हैं। मतदाता जोड़ने के मामले में भी अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया है।
राज्य में इस बार 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता मतदान कर सकेंगे। यह साल 2018 के विधानसभा चुनाव से 51 लाख 42 हजार 152 अधिक है। थर्ड जेंडर मतदाता 624 हैं। अजमेर जिले में 951 पुरुष मतदाताओं की तुलना में 967 महिला मतदाता हैं।
अजमेर दक्षिण क्षेत्र आगे
कुल मतदाताओं के मामले में अजमेर उत्तर पीछे है। उत्तर विधानसभा में महज 2 लाख 09 हजार 560 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 5 हजार 223 पुरुष और 1 लाख 4 हजार 322 महिला मतदाता हैं। इसके विपरीत अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 10 हजार 59 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 5 हजार 16 पुरुष और 1 लाख 5 हजार 42 महिलाएं हैं।
नहीं जुड़ सके ज्यादा मतदाता
2018 के चुनाव के बाद बीएलओ के सर्वेक्षण, मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण, नव मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम हुआ। इसके बावजूद पांच साल में अजमेर उत्तर में महज 3248 और दक्षिण में 7783 मतदाता जुड़े हैं। जोधपुर में सबसे कम 1566 मतदाता जुड़े हैं। इसके बाद अजमेर उत्तर राज्य में दूसरे स्थान पर है।
रिपीट नाम कराए डिलीट
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करीब 18 हजार मतदाताओं के नाम अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भी लिखे थे। आधार कार्ड, मतदाता सूचियों की जांच करने पर इसका खुलासा हुआ। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने दो जगह लिखे नाम हटाने की कार्रवाई की।
राजस्थान चुनाव 2023: इस विधानसभा सीट पर 4 पूर्व सांसद वागड़ के चुनावी रण में
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता- 19 लाख 76 हजार 714
पुरुष मतदाता-10 लाख 05 हजार 37
महिला मतदाता- 9 लाख 71 हजार 650
मतदान केंद्र-1950
शहरी क्षेत्र में केंद्र-286
ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र-953