अजमेर

अजमेर के साढ़े तीन लाख से अधिक लाभार्थियों को मिले 37.25 करोड़

Ajmer News : झुंझुनूं राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि की राशि हस्तांतरण के कार्यक्रम में बटन दबाकर प्रदेश के 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में एक हजार 37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की।

अजमेरJun 28, 2024 / 02:50 pm

Supriya Rani

अजमेर. झुंझुनूं राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि की राशि हस्तांतरण के कार्यक्रम में बटन दबाकर प्रदेश के 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में एक हजार 37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इसी क्रम में अजमेर जिले का कार्यक्रम जवाहर रंगमंच में आयोजित हुई। यहां वीसी के माध्यम से केशव उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर के पास झुन्झनू के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाईव देखा गया है। अजमेर वृत्त के 3 लाख 17 हजार 905 लाभार्थियों के खाते में 37 करोड़ 25 लाख 81 हजार 200 की राशि हस्तान्तरित हुई।

डीबीटी से पेन्शन राशि खाते में आते ही लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी सभी को दिखाई देने लगी। फूला बानो सहित कई लाभार्थियों ने अपने मोबाईल के एमएमएस को सभी को दिखाया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समारोह में लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों की अभिवृद्धित राशि हस्तान्तरण की। इससे वंचित वर्ग को आर्थिक सम्बलन मिलेगा। वृद्धजन, एकल नारी, विशेष योग्यजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों के खाते में पेंशन राशि बढ़ी हुई मिली।

समाज का बड़ा वर्ग आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकेगा। अब 75 वर्ष तक के पेन्शर्स को 1150 रूपए तथा 75 वर्ष से अधिक आयु के पेन्शनर्स को 1250 रूपए मिलेंगे। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर ब्रजलता हाडा, सम्भागीय आयुक्त महेशचन्द्र शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, युवा नेता अर्जुन नलिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार गौतम व रसद अधिकारी ज्योति ककवानी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास आदि मौजूद रहे।

कई महिलाएं हुईं निराश, खाते में राशि आने का करती रहीं इंतजार : कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के फोन पर संदेश का इंतजार ही रहा। महिलाओं ने बताया कि उनके फोन पर मनी ट्रांसफर का संदेश नहीं आया। काफी देर तक इंतजार के बाद महिलाएं लौट गईं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक साथ संदेश आने के कारण मोबाइल टावर से संकेत नहीं मिल पाते। कुछ समय बाद सभी के खातों में मनी ट्रांसफर हो जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने राह की सांस ली।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Monsoon 2024 : आज शाम तक राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश, IMD Alert जारी

संबंधित विषय:

Hindi News / Ajmer / अजमेर के साढ़े तीन लाख से अधिक लाभार्थियों को मिले 37.25 करोड़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.