bell-icon-header
अजमेर

Rajasthan News सेन्ट्रल जेल में मोबाइल इस्तेमाल पर आनन्दपाल का गुर्गा गिरफ्तार

हाई सिक्योरिटी जेल से आरोपी आजाद सिंह को किया गिरफ्तार

अजमेरSep 27, 2024 / 02:32 am

manish Singh

हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार आजाद सिंह।

अजमेर(Ajmer News). घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल की बैरक में मोबाइल के इस्तेमाल के मामले में गैंगस्टर आनन्दपालसिंह के गुर्गे आजादसिंह को गुरूवार सुबह सिविल लाइंस थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। उसे पुलिस ने प्रकरण में पड़ताल के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको पुन: न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
वृत्ताधिकारी(अजमेर नॉर्थ) रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल से नागौर के लाडनूं निवासी आजादसिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। मार्च 2022 में अजमेर सेंट्रल जेल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में वार्ड 10 में 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इसमें आजाद सिंह, विजय सिंह समेत करीब 7-8 बंदी थे। हालांकि मोबाइल फोन मिलने के बाद आजादसिंह को हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया। गुरुवार सुबह घूघरा की हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार आजाद सिंह से पुलिस ने पड़ताल के बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें…हार्डकोर आरोपियों को जेल में सिमकार्ड मुहैया कराने वाला मुख्य प्रहरी गिरफ्तार

दो दिन पहले साथी गिरफ्तार

शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले प्रकरण में आजाद सिंह के साथ सेन्ट्रल जेल में बैरक का साथी हरियाणा के विजय सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस अनुसंधान में आया कि सेन्ट्रल जेल में मिले मोबाइल फोन का इस्तेमाल आनन्दपाल सिंह के गुर्गे आजादसिंह व विजयसिंह ने किया था। जिसको पड़ताल के बाद पुन: जेल भेज दिया।

Hindi News / Ajmer / Rajasthan News सेन्ट्रल जेल में मोबाइल इस्तेमाल पर आनन्दपाल का गुर्गा गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.