वह तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच के अनुसार 17 फरवरी 2022 को गोमतीपुर मनपा कार्यालय के पास फुटपाथ पर चारपाई में सो रही 4 महीने की बच्ची पूजा का चिराग, सोमेश, विजय और किंजल ने ऑटो रिक्शा में अपहरण कर लिया था। ये लोग इसे लेकर उर्मिला नाम की महिला के साथ वर्षा नाम की महिला के पास पहुंचे। वर्षा और उसका पति इन लोगों को कार में हैदराबाद ले गया। जहां वर्षा ने नंदिनी का संपर्क कराकर नंदिनी को यह बच्ची एक लाख रुपए में बेची थी। आरोप है कि नंदिनी ने अन्य आरोपी राम्याश्रावणी और अंजू के जरिए दामोदर नाम के युवक का संपर्क किया और उसके जरिए अशोक नाम के युवक को दो लाख रुपए में बच्ची को बेचा था। इस मामले में पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर उसके पास से बच्ची को बरामद कर लिया गया था। 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन नंदिनी फरार थी। उसके हैदराबाद में होने की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के लिए उसे एएचटीयू टीम को सौंपा है।