scriptGujarat news: पाकिस्तानी जेलों में कैद बीमार मछुआरों को मुक्त कराए सरकार | pakistan, jail, central government, fishermen, Gujarat news | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat news: पाकिस्तानी जेलों में कैद बीमार मछुआरों को मुक्त कराए सरकार

– मछुआरों की मौत के किस्से में परिजनों को मिले चार लाख की सहायता; pakistan, jail, central government, fishermen, Gujarat news

अहमदाबादSep 14, 2022 / 10:10 pm

Pushpendra Rajput

Gujarat news: पाकिस्तानी जेलों में कैद बीमार मछुआरों को मुक्त कराए सरकार

Gujarat news: पाकिस्तानी जेलों में कैद बीमार मछुआरों को मुक्त कराए सरकार

गांधीनगर. पाकिस्तानी जेलों में कैद बीमार मछुआरों को केन्द्र सरकार और विदेश मंत्रालय समन्वय बनाकर मुक्त कराया जाए। वहीं गंभीर हादसों या अन्य हादसों से मौत के किस्सों में राज्य सरकार मछुआरों के परिजनों को चार लाख रुपए की मदद कराए। सार्वजनिक हिसाब समिति के चेयरमैन एवं विधायक पूंजावंश मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को पत्र लिखकर यह मांग की है।
उन्होंने कहा कि गुजरात के मछुआरे भारतीय समुद्री सीमा में मछली पकड़ते हैं, लेकिन पाकिस्तानी सैनिक बंदूक की नोक पर भारतीय समुद्री सीमा में घुसकर उनका अपहरण कर लेते हैं और उनकी बोट जब्त कर लेते हैं। ऐसे कई भारतीय मछुआरे से लम्बे समय तक पाकिस्तानी जेलो ंमें नर्क की जिन्दगी जा रहे हैं। कई मछुआरों की मौत हो चुकी है। इन मछुआरों के शव पचास-पचास दिनों तक परिजनों को नहीं मिलते। एक ओर जहां मछुआरों के अपहरण से परिजन दुख होते हैं। वहीं कई लोगों की मौत के निधन के समाचार मिलने से परिजन काफी दुखी हो जाते है।
उन्होंने गिर-सोमनाथ के ऊना तालुका के पालडी गांव का मछुआरा भूपत चौहाण 5 नवम्बर, 2021 को समुद्र में मछली पकडऩे के दौरान पाकिस्तान मरीन एजेंसी ने पकड़कर जेल में बंद कर दिया। भूपत हृदयरोग के मरीज हैं और बायपास सर्जरी कराई है। ऐसे में उन्हें पाकिस्तानी जेल से छुड़ाया जाए। पिछले विधानसभा सत्र में भी पाकिस्तानी जेलों में कैद मछुआरों को छुड़ाने की गुजारिश की थी। गुजरात के करीब 444 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में कैद हैं, जिसमें 346 मछुआरों के परिजनों को सहायता दी जती है, लेकिन अभी भी 98 मछुआरों को सहायता नहीं मिलती।

Hindi News/ Ahmedabad / Gujarat news: पाकिस्तानी जेलों में कैद बीमार मछुआरों को मुक्त कराए सरकार

ट्रेंडिंग वीडियो